News

रामलीला, दुर्गा पूजा (नवरात्र) दशहरा त्योहार के मद्देनजर हुई पीस मीटिंग

अहरौरा, मीरजापुर। रामलीला, दुर्गा पूजा (नवरात्र) दशहरा त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बुधवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मड़िहान
नक्सल क्षेत्राधिकारी मुनेंद्र पाल सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने की। उन्होंने लोगों से सौहार्दपूर्ण माहौल में दशहरा और दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने अपील की।
क्षेत्राधिकारी मड़िहान ने कहा कि त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जितनी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की बनती है। उतना ही योगदान आप सभी आयोजकों का बनता है। प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने लोगों से क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या आती है , तो तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं। समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा की त्योहार के अवसर पर अराजकता फैलाने की कोशिश करने पर उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और माहौल खराब करने वाले लोगों को पुलिस चिन्हित करने का काम कर रही है। पुलिस हर समय उपद्रवियों के उपर पैनी नजर रहेगी। मूर्ति स्थापना और विसर्जन के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में रामलीला कमेटीयों के अध्यक्ष, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष, सदस्यों से मूर्ति स्थापना, विसर्जन और रावण दहन के बारे में जानकारी ली गई। उसी दौरान विद्युत जेई पंचधारी सिंह, नगर पालिक कर्मी नीतीश कुमार सहित सभासद आयोजक आदि लोग रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!