मीरजापुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत का आज विंध्याचल प्राथमिक सामुदायिक केंद्र पर आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने फीता काट कर किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नपाध्यक्ष ने लाइव प्रसारण के माध्यम से देश के पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। बता दे इस स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र की बहनों एवं माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श व सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया। नपाध्यक्ष ने कहा है कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण, जागरूकता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा-संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा, भावेश शर्मा, संतोष जायसवाल, कृष्ण कुमार सिंह, रुपेश यादव, सूरज निषाद, संगीता मिश्रा, राजकुमार दुबे, विकास गुप्ता, किशोर, पंचम यादव, गोवर्धन निषाद, शिवकुमार शर्मा, उमा पांडे एवं स्थानीय निवासी सम्मिलित रहे।



