News

“स्वच्छ कदम”: मिर्ज़ापुर रोटरी क्लब एलीट ने छात्राओं को किया जागरूक
फोटोसहित
मीरजापुर।
रोटरी क्लब मिर्ज़ापुर एलीट की ओर से सुंदर मुंदर स्कूल बाजीराव कटरा में “स्वच्छ कदम” नामक एक प्रभावी मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म और स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. मृदुला जायसवाल रही, जिन्होंने छात्राओं को संबोधित किया और मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने लड़कियों को इस प्राकृतिक प्रक्रिया के बारे में सही जानकारी दी और स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में रोटरी क्लब के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें अध्यक्ष रुचि अग्रवाल, सचिव वीना खंडेलवाल और असिस्टेंट गवर्नर विष्णु शामिल थे। इनके साथ ही महेश केसरवानी, मीना कटारे, निधि सिंह, अर्पिता सिंह, सुमन कटारे और शालू वर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन अनुज श्रीवास्तव रहे। उन्होंने बताया कि इस पहल का लक्ष्य किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी देना है, ताकि वे अपने जीवन में एक स्वस्थ और स्वच्छ दृष्टिकोण अपना सकें।
“स्वच्छ कदम” कार्यक्रम में स्कूल की 250 छात्राओं ने भाग लिया। उन्हें सैनिटरी पैड वितरित किए गए और मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस प्रयास को छात्राओं और स्कूल प्रशासन दोनों ने खूब सराहा। यह कार्यक्रम मिर्ज़ापुर एलीट रोटरी क्लब की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!