News

राम, लखन एवं माता जानकी का वन विश्राम का किया मंचन
फोटोसहित
मीरजापुर।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बदली घाट में बुधवार, १७ सितम्बर २०२५ भगवान श्री राम, भैया लखन एवं माता जानकी जी का वन विश्राम का कार्यक्रम सकुशल पूर्वक संपन्न हुआ।
कसेरा समाज नवयुवक समिति द्वारा संचालित उक्त मंदिर में गणेशगंज रामलीला कमेटी द्वारा “वन विश्राम” कार्यक्रम के अंतर्गत रथ पर सवार रात्रि- ९:४५ के लगभग मां गंगा के तट पर प्रभु का आगमन हुआ। तत्पश्चात प्रभु का माल्यार्पण, पूजन एवं आरती किया गया तथा इसके पश्चात गंगा तट पर स्थित मंदिर में प्रभु को विश्राम दिया गया, प्रभु के आगमन एवं विश्राम सहित, राजा रामचंद्र की जय घोष से पूरा प्रांगण गूंज उठा।
समिति के महामंत्री अतिन कसेरा ने बताया कि गुरुवार १८ सितंबर २५ को सायं- ५:०० बजे यहीं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बदलीघाट से केवट संवाद हेतु ओलिर घाट के लिए प्रभु “वन प्रस्थान” किये।
कार्यक्रम में कसेरा समाज ट्रस्ट के प्रबंधक- हरीशंकर कसेरा, कोषाध्यक्ष- सुरेश चंद्र कसेरा (एडवोकेट) समिति के उपाध्यक्ष- संतोष कुमार कसेरा, प्रचार सचिव- निखिल कसेरा एवं गणेशगंज रामलीला कमेटी के अध्यक्ष- राकेश जयसवाल कोषाध्यक्ष- कैलाश नाथ जायसवाल, महामंत्री- प्रीतम केसरवानी के अलावा भक्तों में लखनलाल केशरवानी, मंदिर पुजारी- नंदन कसेरा, श्रृंगारिया- अवधेश जी आदि स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!