छात्र छात्राओ को सहज योग की दी जानकारी
फोटोसहित
मीरजापुर।
महाशक्ति इंटर कॉलेज बिहसडा बाजार में सहज योग के बारे में विस्तृत रूप छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया।
प्रधानाचार्य सुशील सिंह ने कहा कि आज के जीवन में तनाव से मुक्ति के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। योग से चित्र की एकाग्रता, इसमें शक्ति की प्रबलता एवं सृजनशक्ति का विकास होता है। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि भी होती है।
सहज योग से आए नीरज सिंह ने सहज योग की दैनिक जीवन में उपयोगिता तथा उसके विभिन्न घटकों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। कार्यक्रम में श्री माताजी निर्मला देवी संस्थान से जुड़े अनेक लोग विद्यालय में उपस्थित होकर छात्राओं का मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में गोपाल जी पांडे, महेश चंद पांडे, कुलदीप वर्मा, अश्वनी कुमार, दिलीप प्रजापति, खलीलुद्दीन अंसारी, सुनैना कुशवाहा, राकेश कुमार, अर्पित पांडे आदि उपस्थित रहे।



