बीजेपी मंडल महामंत्री एवं अधिवक्ता को थप्पड मारने वाला चौकी प्रभारी निलंबित
0 सूचना मिलते कोतवाली पहुचे दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बोले- पुलिसकर्मी को गुंडई करनी हो, तो अपनी वर्दी उतार कर आए
मीरजापुर। बीजेपी के मंडल महामंत्री को थप्पड़ मारने वाले कटरा कोतवाली के बेलतर चौकी इंचार्ज को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया। इस बदसलूकी के विरोध में दर्जा प्राप्त मंत्री सोहन श्रीमाली ने भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के साथ मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता धरना शुरू कर दिये और आरोपी चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद एसएसपी ने यह कार्रवाई की।
दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन लाल श्रीमाली ने कहाकि अगर किसी पुलिसकर्मी को गुंडई करनी हो, तो अपनी वर्दी उतार कर आए। बाजार और सड़क पर आओ हम छोड़ने वाले नहीं हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि सुनील कुमार राय ने एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यहार किया थी। इसकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि बीजेपी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने के विराध में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन श्रीमाली भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बारिश के पानी में भीगते हुए धरने पर बैठ गए। बता दे कि बीजेपी कार्यकर्ता के साथ एक चौकी इंचार्ज ने बैंक में बदसलूकी की थी। भाजपा नेता कार्रवाई की मांग पर डटे रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने चौकी इंचार्ज सुनील कुमार राय को निलंबित कर दिया, तब जाकर भाजपा नेताओं ने धरना समाप्त किया।
भाजपा नगर पश्चिमी अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता कृष्ण कुमार सिंह ऊर्फ रिचू बाजीराव कटरा स्थित एक बैंक में शनिवार को अपने व्यक्तिगत काम से गए थे। इस दौरान बेलतर चौकी इंचार्ज ने बदसुलूकी की। उनको मारते पीटते हुए जीप में बिठाकर थाने ले गया। इससे नाराज एवं आक्रोशित सैकड़ो बीजेपी कार्यकर्ता कटरा थाने पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार राय के खिलाफ धरने पर बैठकर कार्रवाई की मांग करने लगे। घंटों प्रदर्शन के बाद वरिष्ठ पुलिस सोमेन बर्मा ने बेलतर चौकी इंचार्ज सुनील कुमार राय को दुर्व्यहार किये जाने की रिपोर्ट प्राप्त होने पर कि सस्पेंड कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है।
उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता कृष्ण कुमार सिंह के साथ पुलिसिया बर्बरता की घटना की जानकारी मिलते ही जिला शासकीय अधिवक्ता दिवानी अनिल कुमार सिंह ने भी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र लिखा और अधिवक्ता भी आरोपी चौकी प्रभारी के करतूतो पर कडी कार्रवाई के लिए उग्र हो उठे और अंतत: पुलिस प्रशासन के हाथ पाव फूलने लगे। अंतत: एसएसपी सोमेन बर्मा ने आरोपी चौकी प्रभारी को निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिये।



