News

डीएम-एसएसपी ने पीस कमेटी की बैठक कर त्यौहारों को आपसी भाईचारे संग मनाने की की अपील
फोटोसहित
शनिवार, 20 सितम्बर को “पवन कुमार गंगवार” जिलाधिकारी जनपद मीरजापुर व “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस लाइन सभागार कक्ष में नवरात्र, दशहरा, दुर्गापूजा, रामलील सहित अन्य आगामी त्यौहारों को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण तथा विभिन्न धर्मगुरूओं/पीस कमेटी के पदाधिकारीगण के साथ बैठक की गई । इस दौरान त्योहारों को आपसी भाई-चारा के साथ शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपील की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण सहित अन्य अधिकारीगण एवं धर्मगुरु/पीस कमेटी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!