News

धूमधाम से मनाई गयी महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती

मीरजापुर।
श्री अग्रवाल नवयुवक समिति मिर्जापुर द्वारा महाराजा अग्रसेन की 5150वीं जयंती एव वार्षिकोत्सव समारोह रविवार, 21 सितंबर 2025 को सायं मंहत शिवाला स्थित एक होटल मे धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे सभापति काशी अग्रवाल समाज – वाराणसी संतोष अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रधानमंत्री काशी अग्रवाल समाज वाराणसी डॉ रचना अग्रवाल वार्षिक समारोह में उपस्थित रही।
अतिथियो एवं अग्रवाल समाज के लोगो की उपस्थिति मे सर्वप्रथम गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। मुख्य अतिथि ने बताया कि अग्रवाल समाज किस तरह से हर समय सेवा भाव और समाज के प्रति अपनी निष्ठा कार्य मे पूर्ण शक्ति से लगा रहता है, जिससे कि हर वर्ग को इस समाज के द्वारा लाभ मिल सके। इस समाज के सदस्य निरंतर सामाजिक कार्यक्रम और धार्मिक कार्यक्रम में हमेशा जुड़ा रहता है। उसके बाद मीरजापुर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के सभी कार्यक्रमों की विस्तृत रूप से जानकारी दी और आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत समारोह में सभी सदस्यों ने बढ़-कर का हिस्सा लिया। साथी पिछले वर्ष जो भी कार्यक्रम किए गए थे, उन सभी सदस्यों को मोमेंटो मुख्य अतिथि के हाथों देखर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारीगण मे अध्यक्ष रोहित अग्रवाल सचिव अक्षय कृष्ण गर्ग, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल नमन अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, आदित्य गर्ग अमन अग्रवाल, नमन मित्तल अर्पित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल,महिला मंच अध्यक्ष श्रीमती शालिनी, सारिका अग्रवाल, सचिव राखी अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!