News

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक मे मझवा ब्लाक इकाई का किया गया गठन; प्रशान्त त्रिपाठी मझवा अध्यक्ष, दिनेश कुमार यादव महामंत्री बने; अजय कुमार पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अशोक कुमार यादव कोषाध्यक्ष घोषित

*  धैर्य बनाए रखे शिक्षक, टीईटी की अनिवार्यता का अखिल भारतीय स्तर पर मिलेगा समाधान: राजनाथ तिवारी
* 5, 6, 7 अक्टूबर को जयपुर राष्ट्रीय अधिवेशन मे टीईटी को लेकर बन सकता है रणनीति: सत्यव्रत सिंह चंदेल

मिर्जापुर।  

 राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मासिक जिला बैठक मंगलवार, 23 सितम्बर को नगर के फतहां स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय कंपोजिट विद्यालय के सभागार में जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी एवं जिला महामंत्री सत्यव्रत सिंह चंदेल की उपस्थिति मे संपन्न हुई, जिसमे मझवा ब्लाक कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। प्रशान्त कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष, दिनेश कुमार यादव महामंत्री, अजय कुमार पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अशोक कुमार यादव कोषाध्यक्ष घोषित किये गये।
      बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राजनाथ तिवारी ने टीईटी की अनिवार्यता के खिलाफ हुए ज्ञापन कार्यक्रम, हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षको का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश सरकार को बधाई दिया कि संगठन के अखिल भारतीय ज्ञापन कार्यक्रम द्वारा टीईटी की अनिवार्यता के निदान की मांग पर मुख्यमंत्री जी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा टीईटी की अनिवार्यता पर पुनर्विचार याचिका के आदेश दिये गये। जिलाध्यक्ष ने कहाकि हम टेट के बारे मे कत्तई सोचेंगे ही नही। जब जब शिक्षक पर अत्याचार हुआ है, व्यवस्था मे बदलाव हुआ है। शिक्षक भाई धैर्य बनाए रखे, शीघ्र ही समाधान अखिल भारतीय स्तर पर मिलेगा।
 इसी के साथ ही जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने जिले के एकमात्र अवशेष मझवा ब्लाक जहा अभी कार्यकारिणी विस्तार नही हो सका था। कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रशान्त कुमार त्रिपाठी को मझवा ब्लाक अध्यक्ष, दिनेश कुमार यादव को ब्लाक महामंत्री, अजय कुमार पाण्डेय को वरिष्ठ ब्लाक उपाध्यक्ष एवं अशोक कुमार यादव को ब्लाक कोषाध्यक्ष घोषित किया। जिला महामंत्री सत्यव्रत सिंह चंदेल के साथ अन्य पदाधिकारीगण ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीगण को माल्यार्पण कर बधाई दिया।
जिला महामंत्री सत्यव्रत सिंह चंदेल ने कहाकि जिला कार्यकारिणी प्रत्येक ब्लाक पर शिक्षको के साथ बैठक करेगी और ब्लाक स्तर पर आने वाली समस्याओ से अवगत होकर निराकरण कराएगी। संगठन के सिपाही शिक्षक समस्याओं के निराकरण के लिए कृत संकल्पित हैं और वह स्वयं परेशानी झेलकर भी शिक्षक हित मे लगा है। संगठन प्रदेश से लेकर अखिल भारतीय स्तर तक वार्ता और आवश्यकता पड़ी अंत संघर्ष के दम पर शिक्षक की हर समस्या का निराकरण कराएगी। दो साल मे शैक्षिक महासंघ ने कई आवश्यक कार्य प्रदेश स्तर के कर दिखाये है। टीईटी का भी समाधान शीघ्र ही निकल कर आएगा। कहाकि चयन वेतनमान मे मीरजापुर आनलाइन मे प्रदेश मे टाप फाइव मे है।
   वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीरभानु सिंह ने कहाकि शिक्षकों की ज्वलंत समस्या टीईटी है। हमारा प्रयास है कि हमे टेट देने की आवश्यकता ही न पडे। इसके लिए अखिल भारतीय स्तर पर प्रयास चल रहे है, जिसका परिणाम शीघ्र मिलने जा रहा है।
चयन वेतनमान के लिए कहाकि इसी महिने मे ब्लाक लेवल से आनलाइन को कराकर फाइल जिले पर शीघ्र भेजवाएं, ताकि जिले स्तर से उस पर कार्य और कार्रवाई कराया जाय।
   जिला संगठन मंत्री अनिल त्रिपाठी ने कहाकि प्रत्येक ब्लॉकों में संयोजक एवं सहसंयोजक गठन के बाद 33 सदस्यीय कार्यकारिणी भी गठित हो गई है। कार्यकारिणी की सूची यथाशीघ्र अवश्य उपलब्ध कराएं। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का मंत्र भी दिया।
    बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीरभानु सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शुक्ला, मंडलीय पदाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रकाश द्विवेदी, जिला संगठन मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी, जिला मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरि, राघवेंद्र कुंवर शुक्ल, प्रदीप तिवारी, राजेश कुमार, त्रिलोकी सिंह, अजय कुमार सिंह, शैलेष मिश्रा, रजनीश दूबे, राम प्रकाश दूबे, राजदेव सिंह, राजू, सुरेन्द्र कुमार राय, मनोज कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार पाण्डेय, दिनेश कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, आलोक कुमार दूबे, श्याम जी मौर्या, अनिल कुमार, मयंक कुमार दूबे, अशोक त्रिपाठी, मनोज कुमार शुक्ल, दिनेश कुमार यादव आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे। संचालन जिला संगठन मंत्री अनिल त्रिपाठी ने किया। 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!