भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने स्वदेशी सामानों की बिक्री हेतु व्यापारियों से किया अपील
0 घटी GST मिला उपहार का स्टीकर लगाकर व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद
0 विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड अहरौरा के प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
फोटोसहित
मीरजापुर/अहरौरा।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद राज्यसभा अरुण सिंह ने Next Gen GST के परिपेक्ष में केन्द्र सरकार द्वारा ऐतिहासिक सुधारों पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में Next Gen GST सुधारों के लिए 3 सितम्बर 2025 को 56 वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में GST सुधारों के निर्णय लिए गए। यह केवल आर्थिक कदम नहीं, बल्कि देश के लिए दिवाली का तोहफ़ा है, इससे करोड़ों परिवारों की बचत सीधे उनके हाथों में जाएगी। जैसे दीपावली पर दीपक घरों को रोशन करते हैं, वैसे ही ये सुधार घरों के खर्च कम करेंगे, किसानों को सशक्त बनाएंगे और कारोबार को गति देंगे, जिससे पूरे भारत में स्वदेशी अभियान के तहत समृद्धि फैलेगी। इस बदलाव का उद्देश्य फंसे हुए पैसे को मुक्त करना, नकदी प्रवाह की समस्याओं को कम करना और खासकर छोटे निर्यातकों की प्रतिस्पर्धा बढ़ाना है। हालांकि सुधार रिफंड को तेज करता है, यह उलटा कर संरचना को हटा नहीं देता, यानी दरों का अंतर अभी भी रहेगा, लेकिन अब रिफंड इतनी देर से नहीं मिलेगा। इसके अलावा जीएसटी स्लैब को दो-स्तरीय संरचना में घटाने से कई सेक्टरों में IDS की समस्या भी ठीक होगी, क्योंकि इनपुट और आउटपुट कर दरों को अधिक करीब लाया जाएगा। साथ में उन्होंने संवाद करते हुए यह भी बताया कि स्वदेशी सामानों की खरीदारी अधिक होने से देश का पैसा देश के हाथ में रहेगा, जिससे हमारे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और देश के एमएसएमई व्यापारियों को लाभ होगा। साथ में यह भी कहा कि मैं मीरजापुर व्यापारी भाईयों से अपील करता हूँ कि वे अपने दुकानों पर अधिक से अधिक स्वदेशी सामानों की बिक्री करें। जीएसटी लागू होने के बाद, भारत का अप्रत्यक्ष कर संग्रह तेज़ी से बढ़ा है, 2014 में ₹5.44 लाख करोड़ 31 से बढ़कर 2024 में रिकॉर्ड ₹22.08 लाख करोड़ हो गया है, जो 305% से ज़्यादा की ऐतिहासिक वृद्धि दर्शाता है। इससे प्राप्त राजस्व बेहतर सड़कों, स्कूलों, अस्पतालों और दैनिक जीवन को आसान बनाने वाली सुविधाओं के माध्यम से देश को समर्पित रूप से वापस दिया जाता है। बुनियादी ढांचे के अलावा, यह भारत के आत्मनिर्भरता के दृष्टिकोण को भी आगे बढ़ाता है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता दोनों मजबूत होती हैं। संक्षेप में, जीएसटी के माध्यम से एकत्र किया गया प्रत्येक रुपया नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाकर या उनके भविष्य को सुरक्षित करके, उनके पास वापस आ रहा है। भारत में राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में 60% की वृद्धि हुई है, जो 2014 में 91,287 किलोमीटर से बढ़कर 2025 में 1,46,195 किलोमीटर हो गया है। इस प्रकार, भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क वाला देश बन गया है। कुल ब्रॉड-गेज नेटवर्क का लगभग 97.6% विद्युतीकृत हो चुका है और देश के विभिन्न मार्गों पर 144 वंदेभारत ट्रेनें चल रही हैं। चालू हवाई अड्डों की संख्या भी 2014 के 74 से बढ़कर 2025 में 159 हो गई है, जो दो गुने से भी ज़्यादा है। मई 2025 तक, भारत का मेट्रो नेटवर्क 1,013 किलोमीटर है, जो 2014 के केवल 248 किलोमीटर से एक महत्वपूर्ण उछाल है। दो-दरों की सरलता अब पुरानी चार-स्तरीय व्यवस्था हटाकर सिर्फ 5% और 18% की दरें रखी गई हैं। स्वदेश में विकसित तेजस लड़ाकू विमान और ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली की तैनाती, आकाश मिसाइल प्रणाली के सफल परिचालन उपयोग और एस-400 वायु रक्षा प्रणाली के शामिल होने से भारत की रक्षा तैयारियों काफी मजबूत हुई है, जो देश की आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन करती हैं। ये सुधार “मेक इन इंडिया” पहल को मजबूती देने वाले हैं, क्योंकि कई ऐसी वस्तुओं पर कर दरें काफी घटाई गई हैं जो घरेलू विनिर्माण के लिए महत्वपूर्ण और श्रम-प्रधान हैं। इन बदलावों का उद्देश्य उत्पादन की लागत कम करना और भारतीय वस्तुओं को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाना है। परिवहन और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में जीएसटी दरों में कटौती का उद्देश्य उच्च मांग वाली वस्तुओं की खपत को बढ़ावा देना और प्रमुख उद्योगों को आधुनिक बनाना है। इन उत्पादों को और अधिक किफायती बनाकर, मोदी सरकार विकास को प्रोत्साहित कर रही है और घरेलू निर्माताओं के लिए बाजार का विस्तार कर रही है। के साथ – साथ Next Gen GST रिफॉर्म मिला उपहार पर अनेकानेक वार्ता करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। तत्पश्चात् राज्यसभा सांसद ने जीएसटी बचत उत्सव के अंतर्गत जनपद के अहरौरा में खरंजा तिराहा से क्रय – विक्रय सहकारी समिति लि0 अहरौरा के प्रांगण में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कर यात्रा का समापन किया। पदयात्रा में राज्यसभा सांसद ने सैकड़ों दुकानों पर घटी GST मिला उपहार का स्टीकर लगाकर व्यापारियों से मिले और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनन्दन किये। साथ में सभी दुकानदार भाई देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। GST अभियान के जिला संयोजक जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव रहे। साथ में प्रेस वार्ता एवं पद यात्रा में मुख्य रूप से जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक नगर रत्नाकर मिश्रा, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ओम प्रकाश केसरी, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लिमिटेड डा. जगदीश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, जिला मीडिया सह प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा इंश पटेल, मंडल अध्यक्ष अहरौरा मनोज कुमार सोनकर के साथ–साथ, पदयात्रा में जिला के सभी पदाधिकारीगण, सभी मंडल पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



