मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपित छात्रों को किया गिरफ्तार
फोटोसहित
चुनार, मीरजापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गाँव स्थित एपेक्स आयुर्वेद कालेज में 21 सितंबर को हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो आरोपित छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने बीएमएस के छात्र संस्कार गुप्ता और आयुष राज की पिटाई की थी। इस हमले में संस्कार गंभीर रूप से घायल होकर वाराणसी के पापुलर हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। कोतवाल विजयशंकर सिंह ने बताया कि वह एसआई अभयराज पाल, राजेश रमण राय और राजकरन सिंह के साथ दरगाह शरीफ मोड़ पर मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घटना के आरोपी विशाल और तेज प्रताप यादव दुर्गाजी मोड़ पर खड़े हैं और कही भागने की फिराक में साधन का इन्तजार कर रहा हैं। सुचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम विशाल पुत्र श्रीकांत पांडेय निवासी बस्तरा पांडेय, लालगंज मीरजापुर और दूसरे ने तेज प्रताप यादव पुत्र सच्चे लाल यादव निवासी सरौली उगापुर, औराई-भदोही बताया। दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आयी और न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए ले गई।



