News

चयन वेतनमान के लिए बीईओ से मिले शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी
फोटोसहित
मीरजापुर।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने ब्लाक अध्यक्ष राघवेन्द्र कुवर शुक्ल के नेतृत्व मे गुरुवार, 25 सितम्बर को खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर रवीन्द्र कुमार शुक्ल से मुलाकात कर उनसे विकास खण्ड नगर के पात्र शिक्षकों के चयन वेतनमान की कार्यवाही को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया। इस विषय में आने वाली तकनीकी समस्याओं पर भी चर्चा हुआ। बीईओ श्री शुक्ल द्वारा अवगत कराया गया कि हाल में ड्राप आउट मामले के प्रेसर और मां विंध्यवासिनी मेला में ड्यूटी के कारण थोड़ा विलम्ब हुआ है, लेकिन अब शीघ्रता से कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी और चयन वेतनमान की कार्रवाई शीघ्र पुरी कराकर लगाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान नरेंद्र बहादुर सिंह, सुनील कुमार सिंह, मनोज कुमार शुक्ला, सुरेन्द्र कुमार राय, सुधांशु उपाध्याय, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!