लो वोल्टेज से परेशान किसानों ने उपखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन
फोटोसहित
अहरौरा, मीरजापुर। लो वोल्टेज के कारण पंप कैनाल न चलने से आक्रोशित किसानों ने गुरूवार को दोपहर बाद बिजली सब स्टेशन अहरौरा में उपखंड अधिकारी कार्यालय के सामने किसान नेता सिद्धनाथ सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर बोल्टेज सही करने की मांग किया।
किसानों ने कहाकि लो वोल्टेज होने के कारण ममनिया गांव के पास जरगो जलाशय में लगा पंप कैनाल नहीं चल पा रहा है, जिससे किसानों के धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है।
किसान नेता सिद्धनाथ सिंह ने कहा की शाम को अहरौरा सब स्टेशन से संचालित इमिलिया चट्टी, सोनपुर सहित अन्य फिडरो पर इतना कम बोल्टेज रह रहा है की कूलर पंखा नहीं चल पा रहा है। सीएफएल में रोशनी नहीं मिल पा रहा है। एसडीओ संजय यादव ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या ट्रांसमिशन से है। हल भी वही से निकलेगा। एसडीओ ट्रांसमिशन पवन यादव ने बताया कि अहरौरा ट्रांसमिशन मे 40 एमबीए का एक ट्रांसफार्मर एक माह के भीतर लग जाएगा।ट्रांसफार्मर लग जानें के बाद लो वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगा।
प्रदर्शन करने वालो में प्रदेश महामंत्री प्रहलाद सिंह, गोपाल दास गुप्ता, आलोक सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजपाल सिंह, रामप्रसाद आदि रहे।



