News

सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत पालिका प्रशासन ने चलाया 156 घंटे का सफाई अभियान
फोटोसहित
अहरौरा, मीरजापुर। सेवा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सहूआइन पोखरा पर गुरुवार को सभासदों व नपाकर्मियों के साथ साफ सफाई आयोजन किया गया। पोखरा को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए ईओ अमिता सिंह, सभासद, जेई व नपाकर्मियों ने झाड़ू लगा कर सफाई किया। सभासद कुमार आनंद ने बताया कि 156 घंटे तक लगातार महासफाई अभियान की शुरुआत किया गया है। नगर को स्वच्छ बनाए रखना प्राथमिकता है। जन की प्रतिनिधियों व नागरिकों के सहयोग से नगर को स्वच्छ बनाए रखा जा सकता हैं।
ईओ अमिता सिंह ने बताया कि 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवारा के अंतर्गत गुरुवार को एक दिन एक घंटा एक साथ सफाई करते हुए 156 घंटे तक के महा सफाई अभियान की शुरुआत हुई हैं। जिसमें वार्ड के सभी सभासद एकत्रित होकर सफाई अभियान को सफल बनाए हैं। इस दौरान जेई विकास बिंद दीपक यादव, सभासद कुमार आनंद, प्रेम केसरी, आशीष अग्रहरी, मयंक जायसवाल, संजय, विकास, ललित, रामदुलार, इरशाद आलम, प्रमोद, मौर्या, प्रभुनाथ, रितेश, अशोक मौर्या, बाबूलाल प्रजापति, संदेश, गुलशन बीबी, सहित अन्य रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!