मीरजापुर जागरण मंच ने डांडिया गरबा कार्यक्रमो पर रोक लगाने की मांग की
फोटोसहित
मीरजापुर। जिला संयोजक मीरजापुर जागरण मंच गोपाल जी केसरवानी के नेतृत्व मे संगठन के पदाधिकारीगण ने जिलाधिकारी को पत्रक नगर मे हो रहे डांडिया व गरबा के संबंध मे आवश्यक जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की गयी। पत्रक मे बताया है कि डांडिया गरबा के नाम पर परमिशन लेकर लव जिहाद और भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। मानक से अधिक संख्या एवं बिना किसी आईडी एवं जानकारी के खुलेआम टिकट बिक्री से किसी भी प्रकार की घटना दुर्घटना हो सकती है। ऐसे मे मांग किया है कि मीरजापुर जिले मे होने वाले सभी डांडिया प्रोग्राम को रद्द कर दिया जाय। कहाकि एक कार्यक्रम मे स्वयं जिलाधिकारी मुख्य अतिथि हैं। ऐसे मे अनुरोध किया कि ऐसे कार्यकमों का जिलाधिकारी भी बायकाट करें, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
कार्यक्रम मे राजीव यादव जी ,रूपनारायण अग्रहरि एडवोकेट, प्रशांत पांडे जी एडवोकेट, सुब्रत गुप्ता जी,ऋषभ केसरी जी,शिवम केसरवानी जी,कमलेश चौहान जी,करण मौर्य जी,किशन चौरसिया जी,आशीष कसेरा जी,विजय साहू जी ,विवेक वर्मा जी,करण गोड जी आदि लोग उपस्थित थे।



