Uncategorized

पण्डित दीनदयाल की जयंती पर भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने किया पौधारोपण
0 हमेशा गरीब, कमजोर, दलित, पिछड़ों के लिये आवाज उठाते रहे पंडित दीनदयाल: मनोज जायसवाल
फोटोसहित
मीरजापुर।
जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चंद्रदीपा वार्ड के बूथ नंबर 275 पर पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ “एक पेड़ मां के नाम” पर पौधारोपण भी किया।
इस मौके कर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ने कहाकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म सन 1916 में 25 सितंबर को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था। उनके पिता भगवती प्रसाद उपाध्याय रेलवे में सहायक स्टेशन मास्टर तथा माता रामप्यारी थीं। उनके तीन वर्ष होते होते पिता और कुछ साल बाद माता का भी देहान्त हो गया।उन्होंने पढ़ाई पूरा करने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ जुड़े और आजीवन संघ के लिए कार्य किया। दीनदयाल जी हमेशा गरीब, कमजोर, दलित, पिछड़ों के लिये आवाज उठाते थे।भारतीय जनता पार्टी उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यो एवं उनकी अंत्योदय सोच को आगे बढ़ाने के लिये उनके जन्मदिन को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाती है। उनकी सोच थी कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचे।कमजोर, गरीब, दबे-कुचले लोगो, पिछड़े, दलित की आवाज को उठा कर उनके उत्थान के लिये कार्य किया जाये।भाजपा सरकार भी उनके विचारधार को आगे बढ़ाते हुए काम कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तमाम विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा है। आज उनके जयंती पर कार्यकताओं के साथ पौधारोपण कर उन्हें याद किया गया है।
इस मौके पर इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रीतम केसरवानी, पूर्व नगर महामंत्री बाबूराम गुप्ता, पूर्व महामंत्री अजय गुप्ता, पूर्व मंत्री रमेश यादव, रमाशंकर पासी, सेक्टर संयोजक राम सजीवन सरोज, पिंटू बिंद, मुकेश मौर्या, महंगू सरोज, छोटू, कमलेश, मोनू, श्याम बिंद, सोनू, रोहित सोनकर, सुरेश मौर्या, सूरज विश्वकर्मा, विधा देवी,नीलम देवी, पुष्पा देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!