0 यूपी मे रिकार्डतोड आस्थावानो की संख्या के लिए पूर्वांचल प्रसिद्ध मीरजापुर मे 2 अक्टूबर को लगेगा बरियाघाट का विजयादशमी मेला
0 झाकियो का निर्माण स्थानीय 17 प्रमुख कलाकारो की टीम कर रही
मीरजापुर।
यूपी मे रिकार्डतोड आस्थावानो की संख्या के लिए पूर्वांचल प्रसिद्ध मीरजापुर मे बरियाघाट श्री रामलीला कमेटी का विजयादशमी मेला दो अक्टूबर को लगेगा। मेले मे इस बार राष्ट्रभक्ति, धर्मशक्ति, सामाजिक जागृति और भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत 18 झाकिया आकर्षण का केन्द्र बनेगी। राष्ट्रभक्ति भाव जागरण के लिए अखंड भारत, अहिल्याबाई होलकर, धर्मशक्ति के लिए नीम करोली बाबा, नारायण अवतार सहित समाज जागरण के लिए सावरिया सेठ सहित अन्य अद्वितीय झाकियो का आस्थावान दिदारकर सकेंगे। यह बातें पत्रकार वार्ता के दौरान कमेटी के अध्यक्ष अमरेश मिश्र ने रविवार को पंचमुखी महादेव जी मन्दिर के सत्संग हाल में कही।
अध्यक्ष श्री मिश्र ने कहाकि संस्थापक सदस्यों के श्रम, जनता के सहयोग, वर्तमान समय-समय पर कमेटी के साथ जुटे गये लोगों तथा भूतभावन भगवान शंकर की कृपा से कमेटी द्वारा आयोजित होने वाला दशहरा मेला अपनी विशिष्टता, विविधता, आकर्षकता के कारण पूर्वांचल के अति चर्चित मेलों में अपना शीर्ष स्थान बना चुका है, मेले में दस लाख से अधिक दर्शनार्थी इस बार सजने वाली 18 झाकियो का नयनाभिराम करेगी।
अध्यक्ष श्री मिश्र ने बताया कि जहाँ आकर्षक सजावट, विभिन्न स्वागत द्वार, भिन्न-भिन्न प्रकार की दुकानें और व्यावसायिक स्टाल के साथ विभिन्न स्थिर झॉकियां नैनाधिराम दृश्य प्रस्तुत होगी। खास बात यह कि सभी झाकियो का निर्माण स्थानीय 17 प्रमुख कलाकारो की टीम द्वारा किया जा रहा है।
उल्लेखनीय झॉकियों का विवरण देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि अखण्ड भारत की धरती में 51 शक्तिपीठों आते है, जिसमें कुछ पवित्र स्थल अब भारत में नही रह गये हैं, किन्तु उन शक्तिपीठो के प्रति आस्था आज भी है। अन्य प्रमुख झॉकियों मे खाटू श्याम मन्दिर, पहलगाम की आतंकी घटना, ऑपरेशन सिन्दूर, शनी सिगनापुर, ब्रह्मलोक, विष्णुलोक, कैलाश पर्वत, ज्याला देवी, नीम करोली बाबा, अहिल्या बाई होलकर, सावरिया सेठ, नारायण का विशाल स्वरूप आदि झाकी सजेगि।
अध्यक्ष ने यह भी बताया कि कमेटी द्वारा वर्ष भर आयोजित होने वाले नियमित कार्यक्रमों को संचालित करने के साथ ही मेला स्थल के उच्चस्तरीय विकास और मन्दिर के सुन्दरीकरण के प्रति संकल्पित है, जिससे भक्तों को अच्छी से अच्छी सुविधा उपलब्ध करायी जा सके। बताया कि महाशिवरात्रि के दूसरे दिन भजन संध्या का भी आयोजन मंदिर प्रांगण मे होगा। महामंत्री संतोष गुप्ता ने बताया कि संख्या और आकर्षण के मामले मे पिछले वर्षो का रिकार्ड इस वर्ष टूटेगा। मेला क्षेत्र से चौतरफा पाच सात सौ मीटर पहले से चार पहिया वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। इसके लिए एसएसपी महोदय के निर्देशन मे पुलिस एवं ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्था मुकम्मल रहेगी। प्रचार प्रसार के लिए मेले मे दस व्यावसायिक स्टाल भी लगेंगे।
पत्रकार वार्ता का संचालन संयुक्त रूप से कमेटी के संरक्षक सतीष चंद्र सर्राफ एवं महामंत्री संतोष कुमार गुप्ता तथा संयोजन कमेटी के कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार गुप्ता ने किया। पत्रकार वार्ता मे संरक्षक सतीश चन्द्र सर्राफ, महामंत्री संतोष गुप्ता, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र पाण्डे, सह मंदिर व्यवस्थापक/पुजारी विपिन कुमार, मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरि, वैभव मिश्रा, अंशुमालि मिश्रा, बद्री अग्रहरी, शारदा प्रसाद, राजीव शुक्ला, जान्हवी कसेरा, विनय कुमार पाण्डेय, भावना बरनवाल, गायत्री देवी यादव, प्रतीक पाण्डेय, अखिलेश पाण्डेय, विवेक कुमार, अविनाश यादव, पियूष जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता, विपिन कुमार, नीरज खन्ना, रमेश गौड, अनूप सर्राफ, हेमन्त सर्राफ, अनूप केशरवानी, सत्यनरायन केशरवानी आदि रहे।



