News

विन्ध्य महोत्सव के छठे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का एमएलसी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया शुभारम्भ
फोटोसहित
मीरजापुर। विन्ध्याचल नवरात्र मेला में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश में आयोजित विन्ध्य महोत्सव के मंच पर छठवे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। 27 सितम्बर 2025 को संस्कृति विभाग उ0प्र0 लखनऊ के सहयोग से झारखण्ड के कलाकारों के द्वारा छाऊ नृत्य के विभिन्न विधाओं को प्रस्तुति कर श्रेाताओं का मनोरंजन कराया गया। संस्कृति विभाग के कलाकार अमरनाथ शुक्ला, लोकगायिका स्वास्तिका सिंह के द्वारा देवीगीत एवं भजन की प्रस्तुति दी गई। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकार लोगायक राकेश कुमार, बाबूलाल शर्मा के द्वारा देवीगीत की प्रस्तुति की गई जिसे लोगो द्वारा काफी सराहा गया। लोकगायक गणेश प्रसाद गुप्ता, हरिश्चन्द, राममिलन, रितेश गौड़, अर्जुन यादव के द्वारा लोकगायन की प्रस्तुति दी गई। गोविन्दा आश्रम बालिका इण्टर कालेज पैड़ापुर मीरजापुर की छात्राआंें के द्वारा रामायण पर आधारित नृत्यनाटिका व देवी स्तुति पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। विन्ध्य महोत्सव के मंच पर प्रस्तुति देने वाले कलाकारो को सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, जिलाधिकारी ने अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का सफल संचालन संजय श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व भारी संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!