News

साधु रूप धारण कर रावण ने किया सीता हरण
फोटोसहित
चुनार, मीरजापुर। नगर में श्री राघवेंद्र रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रहे इक्कीस दिवसीय लीला में बृहस्पतिवार की रात खरदूषण का वध, रावण सुपर्णखा संवाद, रावण मारीच संवाद, सीता हरण, श्रीराम विलाप, जटायु मोक्ष आदि का मंचन किया गया। लीला में रावण साधु का रूप धारण कर आता है और सीता से भिक्षा मांगता है और लक्ष्मण द्वारा खिचें गए रेखा से बाहर आकर भिक्षा देने की बात कहता है जैसे ही सीता रेखा से बाहर आती है वह सीता का हरण कर लेता है। लीला मंचन को देख लीला। अविनाश अग्रवाल, लक्ष्मीकांत पांडेय, श्याम सुंदर शाह, संजय साहू, माखन लाल, मदन गुप्ता, महेन्द्र साहू, रमाशंकर पांडेय, चन्द्रहास गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, बृजनंदन कुशवाहा, रामआसरे दास आदि प्रमुख सहयोग में लगे रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!