चर्च में धर्म परिवर्तन करा रहे दो युवक गिरफ्तार
फोटोसहित
अहरौरा, मीरजापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के पूर्वी सरिया चकजाता बिन्दानपुरा में स्थित चर्च में धर्मपरिवर्तन का मामला प्रकाश में आते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है।
चौकीदार दशरथ पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ निवासी सरिया पूर्वी बिंदानपुरा चकजाता निवासी ने अहरौरा थाने में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि चकजाता और पूर्वी सरिया बिन्दानपुरा के बीच 12 वर्षों से बने ईसाई धर्म के चर्च के बाहर लोगों को बैठाकर लालच (प्रलोभन) देकर धर्म परिवर्तन करा रहे थे।
धर्मपरिवर्तन की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर धर्म परिवर्तन करा रहे दो युवक देव सहायम डेलीयन राज पुत्र देव पिचया निवासी 41 ए शिवरामु नाडार गली टीएन पुडू कुड़ी नगर पालिका पुलियन कुड़ी जिला तेनकासी तमिलनाडु, दूसरा युवक मिथिलेश कुमार पुत्र रमाशंकर ग्राम भटौलिया जनपद सोनभद्र से पूछताछ कर रही है।



