मीरजापुर। अग्रणी सामाजिक संस्था “के. एस. पी. ट्रस्ट” द्वारा अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के संस्थापक, प्रदेश के पूर्व मंत्री स्मृतिशेष विनोद बिहारी वर्मा “बाबू जी” के देहावसान पर स्थानीय बरियाघाट स्थित 123 वर्ष प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस श्रद्धांजलि सभा में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने रुंधे गले से भावुक होते हुए कहा कि स्वर्गीय बाबू जी इंसान के रूप में एक फरिश्ता थे, जिन्होंने समाज के वंचितों व दीन दुखियों की सेवा को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया था। निश्चित रूप से संपूर्ण समाज हेतु यह एक ऐसी अपूर्णनीय क्षति है, जिसकी भरपाई आने वाली सदियों तक संभव नहीं हो सकती।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक न्यासी रजत श्रीवास्तव ने कहा कि सेवा, समर्पण, सादगी व विनम्रता की प्रतिमूर्ति स्व. बाबू जी जैसा समाज हितचिंतक मैने अपने जीवन काल में न देखा और न ही सुना, जो व्यक्तिगत हितों को ताक पर रखते हुए आजीवन समाज हित में समर्पित रहे।
शोक सभा का संचालन ट्रस्ट के विशिष्ट न्यासी शिवम श्रीवास्तव द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से एड. राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, एड. सुधांशु श्रीवास्तव, श्रीश कुमार श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, महेन्द्र श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, दिव्यांश श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव व श्रेष्ठ शेखर इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।



