News

जरगो बांध के मेन सुलिश में लीकेज की शिकायत मिलने से बांध पर पहुंचे चीफ इंजीनियर

प्रयागराज से टेक्निकल एक्सपर्ट आयेंगे- चीफ इंजीनियर सिंचाई विभाग
अहरौरा, मीरजापुर। मंगलवार की दोपहर में जरगो बांध के मेन सुलिश में लीकेज की शिकायत मिलने से बांध पर पहुंचे सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर सिद्धार्थ सिंह मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बताया कि प्रयागराज से टेक्लिकल एक्सपर्ट निरीक्षण कर टेक्लिकल द्वारा रिपेयरिंग किया जाएगा।
सोमवार की सुबह तीन से चार गांव के सैकड़ों लोगों ने सुलिस में लीकेज से दहशत में आकर बांध स्थल पर पहुंच गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पानी के रिसाव को लेकर लोगों में गहरा दहशत का माहौल है। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय और पुलिस मौके पर पहुंचकर, हालात को संभालने की कोशिश करने में जुट गए। इसी दौरान चुनार उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा, सिंचाई विभाग अधिशासी अभियंता हरिशंकर प्रसाद, अवर अभियंता अजीत कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह द्वारा नाव के माध्यम से मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर आश्वासन दिया था।
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर सिद्धार्थ सिंह ने सिर्फ निरीक्षण कर कोई हल नहीं निकाला।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!