नरोईया मंडल में आरएसएस शताब्दी बर्ष के उपलक्ष्य मे निकला भव्य पथ संचलन
फोटोसहित
मीरजापुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड छानबे अंतर्गत नरोईया मंडल में संघ शताब्दी वर्ष समारोह मनाया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सुंदर शुक्ल जी ने किया।
मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक रजत प्रताप जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ। उन्होनें संघ के 100 वर्षों के सफर, राष्ट्र निर्माण में योगदान तथा स्वयंसेवको की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सर्वेसर्वा तथा कार्यक्रम के पूर्ण रुप से आयोजक छानने खंड के शारीरिक प्रमुख विशाल मोदनवाल जी रहे।
विशाल जी ने कार्यक्रम का संचालन बहुत ही शानदार तरीके से किया। इस कार्यक्रम में लालजी, किशन मंगला, राहुल केशरी तथा अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



