वाल्मीकि जयंती: वाल्मीकि समाज के लोगों संग नपाध्यक्ष ने किया श्रमदान
9 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत घरों, मोहल्लों, गलियों में रंगोली और साफ सफाई रखने वालो को किया जाएगा सम्मानित
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने अन्य गणमान्य लोगों के साथ वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राम जानकी मंदिर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया।वाल्मीकि जयंती के मौके पर उन्होंने उत्तरी सबरी वार्ड के भैंसा गोदाम पावर हाउस के पास पहुंचकर वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ भी पूजन अर्चन कर श्रमदान भी किया। वाल्मीकि समाज की महिलाओं एवं पालिका की सफाई मित्र महिलाओं को मिठाई का वितरण कर आगामी दीपावली पर मिशन शक्ति अभियान को लेकर अपने घरों के सामने, मोहल्ले और गलियों में को स्वच्छ रखने को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा है कि वाल्मीकि जयंती के मौके पर उनके प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर श्रमदान किया गया है। महर्षि वाल्मीकि के जीवन को एक घटनाक्रम ने बदल कर रख दिया था। उन्होंने बुरे कर्मो को छोड़कर सत्य की राह पर चलने का निर्णय लिया और अपने कर्मो की वजह से आगे चलकर महर्षि वाल्मीकि कहलाये।महर्षि वाल्मीकि ने ही बाल्मीकि रामायण लिखी थी।उनके जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेकर बुरे कर्मो को छोड़कर कर सत्य का मार्ग अपनाना चाहिये। आज उनके जयंती पर वाल्मीकि समाज के महिलाओं से मिशन शक्ति अभियान से जुड़ने और दीपावली त्यौहार पर अपने घरों के सामने तुलसी का पौधा, रंगोली और अन्य सजावट करने के साथ अपने गली और मोहल्ले को स्वच्छ रखने पर पुरस्कृत कर सम्मानित करने का काम किया जाएगा। नगर की महिलाएं दीपावली के दिन इस सजावट की फोटो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करें और लोगो को अपने घरों के सामने सफाई रख स्वच्छता के प्रति प्रेरित करे।क्योंकि मातृ शक्ति सफाई की शुरुआत अपने मोहल्ले से प्रारंभ कर दे तो नगर की सफाई व्यवस्था एकदम व्यवस्थित हो जाएगी, इसलिए उन तमाम महिलाओं से अपील करना चाहूंगा कि इस अभियान से जुड़कर नगर को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे। इस मौके पर अमित श्रीनेत, गौरव उमर, पप्पू कुमार, डीपीएम संजय सिंह, अश्वनी कुमार, आशीष सुदर्शन, विनोद नारायण, मदन, सुधीर, शहजादे, तनिष्क गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



