0 संघ के स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन, जगह जगह हुई पुष्पवर्षा
अहरौरा, मीरजापुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर रविवार को अहरौरा नगर के पट्टीकला में स्थित एक विद्यालय परिसर मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात पथ। संचलन में भारी संख्या में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में भारी संख्या मे शामिल हुए। पथ संचलन के पूर्व संघ के काशी प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने देश और समाज की वर्तमान स्थिति-परिस्थिति और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका से परिचित कराया। उन्होंने कहाकि जब हमारा परिवार सुरक्षित बचेगा, तभी समाज बच सकता है। इसलिए अपने परिवार का स्वयं मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। कहीं हमारे परिवार पर पाश्चात्य संस्कृति का आगमन तो नहीं हो गया है। उन्होंने कहाकि हमको पर्यावरण के अनुरूप ही रहना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्य ईश्वरीय है। हमेशा संघ के लोग देश और समाज और सनातन के लिए अगली पंक्ति में खड़े मिलते हैं। उन्होंने कहाकि जब 1962 में भारत पर चीन का आक्रमण हुआ था। उस समय एक आह्वान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने देश सेवा के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। जब-जब देश पर किसी भी प्रकार की आपदा और संकट आया, तब-तब हमेशा संघ के स्वयंसेवकों ने आपदा और संकट से निपटने के लिए अपना तन-मन-धन समर्पित किया है। संबोधन के बाद विद्यालय परिसर से गाजे-बाजे के बीच पुलिस बल की भारी सुरक्षा-व्यवस्था की मुस्तैदी में स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकला, जो विद्यालय परिसर से निकलकर नगर मे भ्रमण किया। संचलन मार्ग पर स्वयंसेवकों के उपर स्थानीय व्यापारियों एवं महिलाओं की टोली द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई।
इस दौरान जिला प्रचारक आलोक, नगर कार्यवाह अखिलेश, सत्यनारायन, मुकेश, विवेक, संजय, जितेंद्र, लवकुश, कामेश्वर, ईश्वर सहित नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, राम जयश्री अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र अग्रहरि, कुमार आनंद सैकड़ों की संख्या में संघ के स्वयंसेवक शामिल रहे।

संघ पर प्रतिबंध के प्रतिक्रिया स्वरूप स्वयंसेवको ने दोगुनी ताकत से समाजसेवा और चारित्रिक निर्माण पर दिया बल: कल्याण जी
मीरजापुर।
संघ शताब्दी वर्ष एवं विजयदशमी के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छानबे खण्ड के तत्वावधान मे खंड के जासा बघौरा न्याय पंचायत में सर्रोई हनुमान मंदिर पर स्वयंसेवकों का वृहद एकत्रीकरण एवं पथ संचलन का कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ वर्मा ने किया। संचालन खंड कार्यवाह दिलीप, मंचस्थ अतिथि परिचय दिनेश, एकल गीत वीरेंद्र सेठ एवः अमृतवचन अवधेश नारायण ने कराया।
मुख्य वक्ता छानबे खंड के आरएसएस प्रचारक कल्याण जी ने बताया कि ” राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जब-जब राजनीतिक रूप से प्रतिबंध लगा है, प्रतिक्रिया के रूप में संघ ने दुगनी ताकत से समाज सेवा और चारित्रिक निर्माण के बल पर अपने आप को स्थापित करने का कार्य किया है। कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक केशव, गंगेश, रवीश अग्रहरि, देवी प्रसाद, विनय, तेज प्रताप, सुशील, कृष्णकांत, हिन्छु प्रसाद, संगम लाल, श्रीनाथ यादव, रामकृष्ण शुक्ल, रामबाबू, शंकर यादव, निखिल, भोलू, राहुल, सूरज सहित सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



