मीरजापुर।
विकसित भारत बिल्डथान 2025 का आयोजन शिक्षा मंत्रालय द्वारा अटल नवाचार मिशन नीति आयोग के सहयोग से किया जा रहा है। यह राष्ट्रव्यापी नवाचार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के रचनात्मक एवं समस्या समाधान की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य किया गया है। बच्चों के विचार एवं उनके अंदर प्रोटोटाइप विकसित कर समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत में योगदान देने के लिए तैयार करना है, जिसके अंदर चार महत्वपूर्ण थीम है आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी स्वर का लोकल समृद्ध भारत आज उसी के क्रम में राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार से सम्मानित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय रानी कर्णावती की प्रधानाध्यापक मधुरिमा तिवारी एवं उनके शिक्षक सहयोगी एवं बच्चों के द्वारा लाइव प्रसारण दिखाकर बच्चों को विकसित भारत के साथ जोड़कर साथ ही बच्चों ने नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की झांकी प्रस्तुत की अपने बनाए हुए उत्पादन का स्टॉल लगाकर उन्होंने बहुत ही सुंदर आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने विद्यालय एवं बच्चों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे ही यह विद्यालय प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय नहीं माना जाता, यहां की प्रधानाध्यापक कार्य उच्च कोटि का है। आज यहां की प्रदर्शनी और कार्यक्रम देखकर मन मंत्र मुक्त हो गया। छोटे-छोटे बच्चों ने इतनी सुंदर प्रस्तुति अपने स्टाइल के माध्यम चित्रकला एवं विकसित भारत पर अपने विचार प्रकट कर यह दिखा दिया कि हमारा आने वाला कल बहुत ही सुखद है विद्यालय की प्रधानाध्यापक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित मधुरिमा तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री से मिलने पर उन्होंने हम लोगों को 5 सितंबर को आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदे शी वोकल फार लोकल समृद्धभारत का रास्ता बच्चों शिक्षकों के माध्यम से विकसित भारत आत्मनिर्भर की कल्पना साकार रूप लेगी।
कार्यक्रम में एआरपी गण बृजेश तिवारी, किरण सिंह, शिक्षक मंजुला सिंह सभासदगण उपस्थित रहे।



