News

विकसित भारत और उत्तर प्रदेश को लेकर प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, संस्थाओ ने दिए सुझाव

0 नगर को जाम से मुक्त करने नगर में मल्टी लेवल पार्किंग, ओझला पाथ वे, माधोसिंह क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज: आशीष बुधिया
0 स्वदेशी अपनाने, सड़कों के चौड़ीकरण, पालिका की जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र बनाकर इंडस्ट्रीज की स्थापना, शिक्षा में तकनीक को बढ़ावा देने के साथ कई और सुझाव मिले
मीरजापुर।

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी द्वारा नगर के सिटी क्लब के प्रेक्षा गृह में विकसित भारत और उत्तर प्रदेश को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्धजन, व्यापारी वर्ग और सामाजिक संथाओं से जुड़े लोगों ने पहुंचकर अपने सुझाव और विचार को व्यक्त किया। लंबी वक्ताओं की सूची में एक-एक कर सभी ने अपने सुझाव दिए, जिसमें प्रमुख रूप से नगर के जाम से मुक्त करने के लिए नगर में मल्टी लेवल पार्किंग, ओझला पाथ वे, माधोसिंह क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज, स्वदेशी अपनाने, सड़कों के चौड़ीकरण, पालिका की जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र बनाकर इंडस्ट्रीज की स्थापना, शिक्षा में तकनीक को बढ़ावा देने के साथ कई और सुझाव वक्ताओं ने दिए।गोवर्धन त्रिपाठी ने देश में बने स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने, लल्लूराम मोदनवाल ने नगर के घंटाघर को और विकसित करने के साथ अन्य स्थानों को विकसित करने की बात कही, पत्रकार सलिल पांडेय ने पीतल, कालीन और पर्यटन बढ़ाने को लेकर सुझाव दिया। वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति आशीष बुधिया ने सड़को की चौड़ीकरण, ओझला पर चेक डैम बनाकर पर्यटन बढ़ाने, माधोसिंह क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि माधोसिंह क्रॉसिंग होने के कारण मीरजापुर के लोगो चालीस मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। ओवरब्रिज बनने से समय की बचत होगी।
इसके साथ ही उन्होंने नपाध्यक्ष और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के बीच वीडियो कॉन्फ्रेसिंग का भी जिक्र करते हुए कहाकि विंध्याचल के साथ नगर में भी मल्टी लेवल पार्किंग व्यवस्था की जाए, जिससे नगर को जाम से मुक्ति मिल सके।सिद्धनाथ सिंह ने औद्योगिक केंद्र स्थापना, गंगाघाट पर पाथवे, सड़को के चौड़ीकरण, टांडा फाल में वन क्षेत्र बढ़ाने के साथ-साथ सड़कों गड्ढा मुक्त करने, इको टूरिज्म को बढ़ावा देने और शहर में पार्किंग व्यवस्था को लाने की बात कही। विनय सिंह ने कहा कि वाराणसी और प्रयागराय की तर्ज पर मीरजापुर में रिंग रोड बनाया जाए,इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश को शिक्षा के द्वारा विकसित किया जा सकता है,जिसके लिए हमें सभी शिक्षकों को ट्रेनिंग देनी होगी, तकनीकी शिक्षा पर जोर देना होगा, आज के समय में तकनीक बेहतर होने से देश के विकास को गति मिलती है। हमसे पीछे आजाद हुए देशों ने तकनीक के बल पर अपने देश का विकास किया है, इसलिए तकनीक को बढ़ावा देना होगा।डीजीसी आलोक राय ने निवेश बढ़ाने के लिए शांति और सुरक्षा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले कंपनियों और निवेशकों को शान्ति और सुरक्षा मिलेगी तो प्रदेश में निवेश बढ़ेगा। इसी तरह राजेश मिश्रा, जगजीत सिंह डंग, मोहनलाल अग्रवाल, आशुकांत चुनाहे, बार कौंसिल के अध्यक्ष सुशील दुबे, सोनल सिंह, शत्रुधन केशरी ने भी अपने सुझाव और विचारों को व्यक्त किया।
इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहाकि पीएम मोदी के विकसित भारत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश को लेकर आयोजित इस संगोष्ठी कार्यक्रम में सभी ने अपने सुझाव और विचार व्यक्त किए है। उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने के लिए सूबे के मुखिया ने हम सभी से सुझाव मांगा है।जिसके लिए हम सभी को अभी से मिलकर कार्य करना होगा। इस मौके पर उन्होंने वक्ताओं द्वारा दिए गए सुझावों पर बताया कि पर्यटन की दृष्टि से ओझला के पास चेक डैम बनाकर पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रस्ताव पहले से दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री जी ने खुद विंध्याचल में मल्टी लेवल पार्किंग बनवाने की बात कही थी, जिसे पहले से ही प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है।विंध्याचल के साथ नगर में भी स्थान देखकर मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। माधोसिंह क्रॉसिंग के ऊपर ओवरब्रिज बनाने के लिए पहले से ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है।ऐसे कई सुझाव जो आज मिले है, उससे विकसित उत्तर प्रदेश का मार्ग खुलेगा, उन्होंने नगर के अन्य लोगों से भी ऐसे सुझाव मांगे जो विकसित भारत में उत्तर प्रदेश पहला विकसित राज्य बने उसके साथ ही मीरजापुर नगर पालिका भी प्रदेश की पहली विकसित नगर पालिका बने। कार्यक्रम का संचालन आशुकांत चुनाहे ने किया, अध्यक्षता खुद नपाध्यक्ष ने की। इस मौके पर सभासद सहित अन्य प्रबुद्धजन सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। ‎

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!