News

मकान के बाहर खडी स्प्लेंडर प्लस बाईक चोरो ने उडाई; मुकदमा कायम कर पुलिस सीसीटीवी के जरिये सर्च मे जुटी

मीरजापुर।
कटरा कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी के मकान संख्या 300 निवासी राजेश कुमार पुत्र स्व. बालाराम गुप्ता की स्प्लेंडर प्लस बाइक मंगलवार को सायं चोरी हो गयी। भुक्तभोगी की तहरीर पर बाईक चोरी का मुकदमा दर्ज कर कोतवाली पुलिस आसपास के सीसी कैमरा आदि के जरिये सर्च मे जुट गयी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भुक्तभोगी राजेश कुमार मीरजापुर कलेक्ट्रेट के पास कंप्यूटर जाबवर्क करते हैं। मंगलवार को सायंकाल कचहरी से लौटकर घर के बाहर अपनी गाडी संख्या यूपी 63 बीए 2893 खडी करके अंदर कमरे मे प्रिंटर और लैपटाप रखने के लिए चले गये। बताया जाता है कि वह जैसे ही बाइक अंदर करने के लिए बाहर निकले अज्ञात बाइक चोर बाइक लेकर गायब हो चुके थे। इधर ऊधर देखने पर जब कही बाईक नही मिली तो राजेश ने मंगलवार को देर शाम कोतवाली मे जाकर तहरीर दिया, जिस पर पुलिस मुकदमा कायम कर जाच पडताल मे जुट गयी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिये चोरो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!