News

साढे तीन लाख मूल्य का 15 कुंतल सडा खोया कराया नष्ट

मीरजापुर।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लोगो की शिकायत पर नगर के मुकेरी बाजार स्थित खोया मंडी की सघन जांच पड़ताल करते हुए शिवम सिंह के स्टोरेज पर छापा मार कारवाही की। अत्यधिक गंदगी वा अस्वास्थ्यकर स्थिति में सड़ा गला खोया स्टोर रखा पाए जाने पर नमूना लेते हुए डेढ कुंतल खोया को नियमानुसार विनष्टीकरण कराया।
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश पर मंगलवार, 14 अक्टूबर को सहायक आयुक्त खाद्य II के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा प्राप्त अभिसूचना के क्रम में जनपद के मुकेरी बाजार स्थित खोयामंडी की सघन जांच पड़ताल करते हुए शिवम सिंह के स्टोरेज पर छापा मार कारवाही कि गई। निरीक्षण मे अत्यधिक गंदगी व अस्वास्थ्य कर स्थिति में सड़ा गला खोया स्टोर मे रखा पाया गया। मौके पर नमूना लेते हुए 1500 किग्रा खोया का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। खाद्य कारोबारकर्ता को नोटिस दी गई व खाद्य कारोबारकर्ता को नोटिस के अनुपालन तक खाद्य कारोबार बंद रखने हेतु निर्देश किया गया। मौके पर सहायक आयुक्त खाद्य मंजुला सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेश झा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, रवि शेखर, राजेश मौर्य, संदीप सिंह, भैया लाल प्रजापति व स्थानीय पुलिस बल उपस्थित रहा। विनष्टीकरण किये गये खोए का अनुमानित मूल्य ₹355200 बताया गया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!