News

माध्यमिक कालेजो का मंडल स्तरीय टीएलएम प्रदर्शनी एवं विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

मीरजापुर। 

मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 को समग्र शिक्षा (माध्यमिक) जिला परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देशन में जनपद मीरजापुर के नगर स्थित पीएमश्री राजकीय इण्टर कॉलेज मीरजापुर में मण्डल स्तरीय टीएलएम (शिक्षण अधिगम सामग्री) प्रदर्शनी-2025 एवं मण्डल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी-2025 का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ। दोनों मण्डलीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ उप प्रधानाचार्य जय सिंह एवं निर्णायक मण्डल के सभी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर मांँ सरस्वती के प्रतिमा में माल्यार्पण करके किया गया। निर्णायक सदस्यों में असिस्टेंट प्रोफेसर सत्य विजय कुमार, असि० प्रोफेसर संदीप कुमार पटेल, असि० प्रोफेसर डॉ० अनिल कुमार पांडे, डॉ० हर्ष कुमार तिवारी, के०बी०पी०जी० कॉलेज मीरजापुर के निष्पक्ष एवं कुशल मूल्यांकन से टी० एल०एम० विषय हिन्दी में डॉ० गीता यादव राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज डोहरी सोनभद्र प्रथम स्थान, संदीप कुमार यादव राजकीय हाईस्कूल बभनौटी भदोही द्वितीय स्थान, अंग्रेजी विषय में अभिषेक कुमार साह सन्त ए०बी०आर० पब्लिक स्कूल रेणुकूट सोनभद्र प्रथम स्थान, शबाना बीबी राजकीय हाईस्कूल हरिचन्दरपुर भदोही द्वितीय स्थान, विषय गणित में शिवकुमार सिंह शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज ओबरा सोनभद्र प्रथम स्थान, दीपक कुमार मौर्य राजकीय हाईस्कूल चकमानधाता डीघ भदोही द्वितीय स्थान, सामाजिक विज्ञान में उर्वशी जायसवाल रा०बा०इ०का० डोहरी सोनभद्र प्रथम स्थान, तूलिका सिंह राजकीय हाईस्कूल नवाटोला सोनभद्र द्वितीय स्थान, संतोष कुमार मिश्र राजकीय हाईस्कूल चकमानधाता भदोही तृतीय स्थान, रसायन विज्ञान में राकेश कुमार पं० दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इ०का० मुड़िलाडीह सोनभद्र प्रथम स्थान, जीव विज्ञान में शिखा वर्मा राजकीय बालिका हाईस्कूल चतरा सोनभद्र प्रथम स्थान एवं भौतिक विज्ञान में राजाराम मौर्य राजकीय हाईस्कूल चकलाला औराई भदोही प्रथम स्थान व विनीता सिंह सीक्रेट हर्ट कॉन्वेंट स्कूल ओबरा सोनभद्र द्वितीय स्थान पर रहे।
मण्डल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर संवर्ग में खुशी मिश्रा व किरन सरोज राजकीय हाईस्कूल सरई मिश्रानी ज्ञानपुर भदोही प्रथम स्थान, राहुल कुमार व अवनीश सिंह संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर सोनभद्र द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान पर सिद्धि उपाध्याय व ललिता बाबा राम अभिलाष राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज डोमनपुर मीरजापुर का मॉडल चयनित हुआ।
  सीनियर संवर्ग में अनुराग सिंह संत जोसेफ स्कूल शक्तिनगर सोनभद्र प्रथम स्थान, साधना सिंह व अभिनव कुमार आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनूसागर सोनभद्र द्वितीय स्थान एवं रवि शंकर यादव व अभयदीप तिवारी पी०एम०श्री विभूति नारायण राजकीय इण्टर कॉलेज ज्ञानपुर भदोही के मॉडल तृतीय स्थान पर रहे। चयनित सभी प्रतिभागियों को पी०एम० श्री राजकीय इण्टर कॉलेज मीरजापुर के उप प्रधानाचार्य जय सिंह द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त प्रदर्शनी का संचालन शिक्षक रमाशंकर के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में कमलेश कुमार कश्यप, अर्चना शाह का सहयोग रहा। प्रदर्शनी में रविन्द्र कुमार सिंह, नीरजाकांत पांडे, सुशील कुमार पाण्डे व विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कार्मिक तथा विन्ध्याचल मण्डल के तीनों जनपद मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही के गाईड शिक्षक/शिक्षिकाएं व छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!