मीरजापुर। राष्ट्रीय स्वैछिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान जागरुकता रैली का आयोजन जन सम्पर्क आधिकारी राम कुमार गुप्ता के देखरेख में किया गया, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने रैली को कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्राचार्य मेडिकल कालेज डाॅ संजीव कुमार सिंह ने बताया की यह रैली लोगों को जागरुकता के लिए किया गया है। रैली को सफल बनाने में श्री साई परिवार सेवा संगठन के अध्यक्ष शुभम गुप्ता तथा रोटरी क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष सरिश सिंह का विषेश सहयोग रहा। रैली कलेक्ट्रेट से प्रारम्भ हो कर संकटमोचन, घंटाघर, पेहटी का चैरहा, गिरधर का चैराहा, वासलीगंज से जिला चिकित्सालय पर आकर संपन्न हुआ, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ एसके श्रीवास्तव ने सभी संस्थाओं तथा रैली में आए एनसीसी के छात्र, मेडिकल कालेज के छात्रों, बिन्नानी पीजी कालेज के छात्रों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डाॅ दुर्गेश सिंह, संजय सिंह गहरवार, संजय चंद, दीपक कुशवाहा, मयंक गुप्ता, आनंद देवा उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्वैछिक रक्तदान दिवस पर जागरुकता रैली को डीएम ने हरी झण्डी दिखा किया रवाना
You May Also Like
मीरजापुर मे बनेंगे पूर्वांचल के पहले दो प्लेस पार्क; मडिहान मे प्रताप प्लेज पार्क और हिनौती मे बनेगा विंध्य प्लेज पार्क
- March 6, 2026
- 0 Comments
0 एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी ने दी सैद्धांतिक सहमतिविमलेश अग्रहरि,…
- March 5, 2026
- 0 Comments
जनकल्याणकारी निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने जताया आभारफोटोसहितमीरजापुर। छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल के आवास पर…
- March 5, 2026
- 0 Comments
संघ कार्यालय मे होली मिलन समारोह मे जमकर उडे अबीर गुलाल0 कलियुग मे संघ के करोडो स्वयंसेवक कर…



