0 विसर्जन निर्धारित मार्ग और समय सारिणी का पालन करेंगे और डीजे कम ध्वनि बजाएंगे- प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह
अहरौरा, मीरजापुर।
काली प्रतिमा पूजा को लेकर स्थानीय थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सभी पूजा कमेटी के लोगों से काली मूर्ति स्थापना और विसर्जन के बारे में जानकारी लिया। मूर्ति विसर्जन निर्धारित मार्ग और समय सारिणी का पालन करने का निर्देश दिया। बताया जाता है कि कस्बा क्षेत्र में एक प्रतिमा नई बाजार स्थापित होगा और ग्रामीण क्षेत्रों में आठ प्रतिमा जो कजाकपुर, मेंहदीपुर, श्रीरामपुर बेलखरा, घाटमपुर, रोशनहर, जसंवा, महुली कुल थाना क्षेत्र में नौ प्रतिमाएं 19 अक्टूबर को स्थापित होगा। 22 अक्टूबर को अहरौरा जलाशय (बांध) पर विसर्जन किया जायेगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह ने कहा कि काली पूजा पर शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, डीजे कम ध्वनि में बजाने का प्रयास करेंगे और किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और काली मूर्ति पूजा स्थापित को लेकर चुनार उपजिलाधिकारी से आदेश ले ताकि आपको लोगों को परेशानीयों का सामना न करना पड़े। पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद थे।



