News

गुडवीव सपोर्टेड बालमित्र समुदाय कार्यक्रम के तहत मनाया विश्व हैंडवाश डे

मीरजापुर।
बुधवार, 15 अक्तूबर को विश्व हैंडवाश दिवस के अवसर पर भदोही में गुडवीव सपोर्टेड बाल मित्र समुदाय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बाल मित्र समुदाय के अंतर्गत अलग अलग कई स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को हाथ धोने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

  इस अवसर कर बच्चों में एक साथ हाथ धोकर स्वच्छता का संकल्प लिया। साथ ही बच्चों को हाथ धोने की 6 चरणीय तकनीक भी सिखाई गई,जिसमें कम से कम 20 सेकेंड तक हाथों को रगड़ना भी शामिल रहा।

 इस अवसर पर कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि बीमारियों से बचने का सबसे बढ़िया और सस्ता उपाय हाथ धोना ही है। हमें खासतौर पर खाना खाने से पहले और शौच के बाद हाथों को अच्छे से धोना चाहिए। साथ ही सभी बच्चों से अपील भी किया गया कि हाथ धोना केवल आज नहीं, बल्कि अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करें और एक स्वस्थ और मजबूत समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

 कार्यक्रम प्रबंधक रामस्वरूप गुर्जर सर की दिशानिर्देश में हुआ। चंद्रभूषण सरोज, इंद्रेश कुमार, पूजा देवी, उषा यादव, नीलम चौहान, सरिता देवी, रागिनी प्रजापति के सहयोग से पूरा किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!