लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का किया गया सजीव प्रसारण
मीरजापुर। आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0 द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 02 निःशुल्क एलपीजी सिलेण्डर रिफिल प्रदान किये जाने के संबंध मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में दिनांक 15.10.2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से लोकभवन सभागार, लखनऊ में प्रदेश के उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण स्थानीय सिटी क्लब के सभागार में जनप्रतिनिधिगण व अधिकारियों की उपस्थिति में देखा गया। सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम का विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि के करकमलों से 10 उज्ज्वला लाभार्थियों को प्रदेश सरकार द्वारा सिलेण्डर के सापेक्ष दी जा रही सब्सिडी का प्रतीकात्मक चेक वितरित कराया गया। उत्तर प्रदेश में कुल 1.86 करोड़ उज्ज्वला गैस कनेक्शन जारी किये गये है जिसमें से जनपद मीरजापुर मंे उक्त योजनान्तर्गत कुल 320834 गैस कनेक्शन जारी किये गये है। जिनके खाते में प्रति उपभोक्ता केन्द्र सरकार द्वारा अनुमन्य 360.00/-रूपये प्रति माह सब्सिडी डिजिटली भेजी जा रही है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के प्रधानमंत्री उज्ज्वला लाभार्थियों को दीपावली एवं होली के शुभ अवसर पर 02 एलपीजी सिलेण्डर रिफिल निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम चरण में माह अक्टूबर, 2025 से दिसम्बर, 2025 तक 01 गैस सिलेण्डर रिफिल तथा द्वितीय चरण में जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक में 01 गैस सिलेण्डर रिफिल प्रदान किया जायेगा। तदनुसार प्रथम चरण का शुभारम्भ दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री जी द्वारा आज दिनांक 15.10.2025 को पूर्वान्ह 11.00 बजे लोकभवन लखनऊ से किया जा रहा है। जिसका सजीव प्रसारण हो रहा है। उज्ज्वला लाभार्थियों को इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा गैस सिलेण्डर रिफिल पर देय धनराशि 556.98/-रूपये को उनके खाते में वापस डिजिटल माध्यम से प्रति उपभोक्ता को भेजी जा रही है।
विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमारी माताओं, बहनों की पीड़ा को समझा चूल्हे पर खाना बनाते समय धुएं से होने वाले नुकसान को समझा और उन्हें उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री जी ने लाल किले में शपथ ली थी तो उन्होंने कहा था कि हम देश की महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन देंगे तथा इसके साथ ही एक निशुल्क गैस सिलेंडर दिवाली के अवसर पर एक होली त्यौहार के अवसर पर प्रदान किया जा रहा है। विधायक ने केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी की चर्चा करते हुए आप सभी योजनाओं का उठाएं।
उन्हने कहा कि दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 186 करोड़ जनता को आज निशुल्क योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जब से देश की बागडोर अपने हाथों में संभाली है और मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी प्रदेश की बागडोर संभाली है तब से आप सभी ने देखा कि हमारे मातृशक्ति की दशा और दिशा दोनों में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि हम सभी गांव में रहने वाले हैं और हमारा भारत देश स्वयं गांव का देश है जहां पर ग्रामीणों की संख्या बहुत अधिक है और ऐसी स्थिति में जब हमारी मातृ शक्ति मजबूत रहेगी तभी देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी और देश आगे तरक्की कर सकता है और उसी के तहत एक सबसे बड़ी चीज होती है हर घर में सुबह होते ही रसोई का बनना बच्चों को स्कूल जाना है पतियों को काम पर जाना है और यदि सिलेंडर नहीं है तो खाना बना बनाने में काफी कठिनाई होती है धुएं से कई प्रकार की बीमारियां भी उत्पन्न होने लगते हैं किंतु हमारे प्रधानमंत्री जी ने इस बात को समझा क्योंकि वे खुद भी एक गरीब के बेटे हैं इसलिए उन्होंने इस पीड़ा को बहुत ही करीब से समझा कि हमारी मातृशक्ति जो कई कई घंटे रसोई में लगा देती है फिर भी खाना अच्छा नहीं बन पाता है ऐसी मात्र शक्तियों के लिए प्रधानमंत्री जी ने उज्ज्वला योजना से जोड़ते हुए उन्हें रसोई गैस सिलेंडर की सुविधा प्रदान की।
विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का उद्देश्य है गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जो मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते हैं और धुएं से उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है उन सभी को उज्ज्वला योजना से जोड़ते हुए रसोई गैस सिलेंडर देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी ने पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसे गरीब परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी ने भी उपस्थित माताओ/बहनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजानाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।
उक्त कार्यक्रम में समस्त जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी सहित जिला पूर्ति अधिकारी, संजय कुमार प्रसाद एलपीजी के जिला समन्वयक अजय वर्मा, रिपुसूदन लाल आर्य, अरूण कुमार पाण्डेय, मनीष कुमार क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व समस्त विकास खण्ड के क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक व जनपद में कार्यरत समस्त गैस एजेंसी के डीलर उपस्थित रहें। उक्त कार्यकम्र में लगभग 250 उज्ज्वला लाभार्थियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री जी के सजीव प्रसारण कार्यक्रम को देखा गया।



