भदोही।
गुरूवार, 16 अक्टूबर को भदोही में संचालित गुडवीव सपोर्टेड बाल मित्र समुदाय कार्यक्रम के अन्तर्गत समुदाय के सक्रिय युवा सदस्यों के साथ पंचायत भवन मखदुमपुर में ब्लाक स्तरीय फेडरेशन मीटिंग किया गया। मीटिंग में बालश्रम और किशोरश्रम पर चर्चा करते हुए उसके नियम और शर्तों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि अगर कोई कहीं शोषण का शिकार हो तो शिकायत कहां करें।
उक्त अवसर पर बाल अधिकार, बच्चों में शिक्षा का महत्व, नियमितता में युवाओं के सहयोग को लेकर चर्चा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्राधिकारी सुरेन्द्र कुमार मौर्य ने किया, जिसका संचालन करते हुए चंद्रभूषण सरोज ने कहाकि समाज में व्याप्त सभी समस्याओं को दूर करने का और एक सुरक्षित और मजबूत भविष्य के लिए आवश्यक है कि हर बच्चा नियमित स्कूल जाए और उसे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मिले।
इसके लिए आवश्यक है कि हमारे समुदाय का युवा वर्ग आगे आकर इसकी कमान संभाले और बच्चों को नियमित स्कूल जाने ने लिए प्रेरित करें, तब हमारा समुदाय बालमित्र समुदाय बनेगा। कार्यक्रम काफी अच्छा रहा इसे इंद्रेश कुमार, पूजा देवी, उषा यादव, नीलम चौहान, सरिता देवी, रागिनी प्रजापति ने सफल बनाया।



