News

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास कार्यो की समीक्षा, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल्स गैप्स योजना की बैठक कर प्रगति के बारे में ली जानकारी

55 मदो/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त, बी0 व सी0 श्रेणी वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने अगले माह प्रगति में सुधार लाने का दिया निर्देश, अन्यथा होगी कड़ी कार्यवाही

मीरजापुर 16 अक्टूबर 2025- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड विकास कार्यो की समीक्षा, पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल्स गैप्स योजना की बैठक आहूत की गई। समीक्षा बैठक में 55 मदो/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने बी0 व सी0 श्रेणी वाले अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अगले माह योजनाओं में व्यक्तिगत रूचि लेते हुए ए श्रेणी लाना सुनिश्चित करे अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 जिन मदो/योजनाओं में ए श्रेणी प्राप्त है उनमें यथा-पंडित दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर स्ट्रीट लाइट बी0के0एस0 ग्राम उन्नति योजना, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, पर ड्राप मोर क्राप माइक्रोइरिगेशन, खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतें, दैनिक विद्युत आपूर्ति घंटे ग्रामीण, दैनिक विद्युत आपूर्ति घंटे शहरी, विद्युत बिल में सुधार हेतु आवेदन, कृषि रक्षा रसायन डीबीटी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम, बीज डीबीटी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मनरेगा, भवन निर्माण, सड़क निर्माण, एंबुलेंस 102, एंबुलेंस 108, बायो मेडिकल उपकरण रखरखाव कार्यक्रम, मोबाइल मेडिकल यूनिट, दुग्ध मूल्य भुगतान की स्थिति, सहकारी दुग्ध समितियां, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांग पेंशन आधार सीडिंग, जल जीवन मिशन हर घर जल, 15वां वित्त आयोग ग्राम पंचायत, पंचम राज्य वित्त आयोग ग्राम पंचायत, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, सामाजिक वनीकरण, आपरेशन कायाकल्प, पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण, अंडा उत्पादन, निराश्रित गोवंश का संरक्षण, पशु टीकाकरण, पशुओं में कृत्रिम गर्भाधान, संरक्षित निराश्रित गौवंश की सुपुर्दगी, शादी अनुदान योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मत्स्य उत्पादन, निराश्रित महिला पेंशन का आधार सीडिंग, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रोजेक्ट अलंकार, सड़कों का अनुरक्षण, कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन का आधार सीडिंग, जिला सहकारी बैंक अल्पकालीन ऋण वितरण एवं वसूली, टेल फीडिंग खरीफ फसली ए श्रेणी प्राप्त हुआ हैं।
बैठक में जिलाधिकारी ने फैमिली आईडी प्रगति खराब होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नियमानुसार छूटे पात्र परिवारो का फैमिली आईडी बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री शत प्रतिशत बनवाना सुनिश्चित करें।

 किसान सम्मान की निधि की समीक्ष में जिलाधकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन किसानो को किसान सम्मान निधि से आच्छादित किया जा रहा है उन सभी का फार्मर रजिस्ट्री बवाना सुनिश्चित करें। उनहोंने दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, राशन कार्ड योजना से यदि कोई पात्र व्यक्ति लाभ पाने वंचित रह गया है तो ऐसे लोगो का नियमानुसार आवेदन कराते हुए योजना से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा जिलाधिकारी ने पात्र व्यक्तियों का नियमानुसार आवेदन कराते हुए हुए लाभान्वित करने का निर्देश सम्बन्धित को दिया।

 उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए पात्र व्यक्तियो को योजना से अच्छादित किया जाए। हर घर जल योजनान्तर्गत अधिशासी अभियंता ग्रामीण व शहरी को निर्देशित करते हुए कहा कि सर्वे कराते हुए छूटे व्यक्तियों को योजनान्तर्गत कनेक्शन कराते हुए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा पाइप बिछाने के लिए खोदी गई सड़को पाइप बिछाने के उपरान्त उन्हें मोटरेबुल भी कराया जाए।

 अटव आवासीय योजना, कन्या सुमंगला योजना, कौशल विकास योजनान्तर्गत पात्र लोगो को योजना से लाभान्वित किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत गौ आश्रय स्थलो का भ्रमण कर निरीक्षण करे तथा जहां पर ठंड से बचाव हेतु व्यवस्था न हो वहां पर कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार पूर्वांचल विकास निधि, क्रिटिकल्स गैप्स योजना की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

 बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अंशुल हिन्दल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी0एल0 वर्मा, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राम विलाश यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!