News

डीएम ने एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की की समीक्षा

0 कहा- निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार समझौता बर्दाशत नही
मीरजापुर।

 जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक करोड़ से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों व कार्यदायी संस्थाओ के साथ समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जनपद में निर्मित परियोजनाओं की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि परियोजनाओ में डी0पी0आर0 बनाते समय स्टीमेट में दिए गए मटेरियल की गुणवत्ता व मानक के अनुसार ही सामाग्रियो का उपयोग किया जाए दूसरी कम्पनी अथवा उससे खराब सामाग्री पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

 उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में बजट का अभाव हो वे पत्राचार कर तत्काल बजट अवमुक्त कराएं तथा जिन परियोजनाओ में बजट उपलब्ध है उनमें कार्य में तेजी लाते हुए समय सीमा अन्दर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। बैठक में परियोजना निदेशक डी0आर0डी0 धर्मजीत सिंह व सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!