मीरजापुर/विंध्याचल। गुरूवार, 16 अक्टूबर को दीपावली के पावन पर्व पर, रोटरी क्लब मिर्ज़ापुर एलीट ने विंध्याचल की मुशहर बस्ती में ‘हर घर दीपावली, हर घर उपहार’ कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब के सदस्यों ने कार्यक्रम के संयोजक रोटेरियन आशीष खंडेलवाल जी के सहयोग से 50 ज़रूरतमंद महिलाओं को उपहार भेंट किए।
इस दौरान सभी महिलाओं को पूजा की थाली, मिठाई, गणेश-लक्ष्मी जी की प्रतिमाएँ और नई साड़ियाँ प्रदान की गईं। उपहार पाकर महिलाओं के चेहरे ख़ुशी से दमक उठे।
क्लब अध्यक्ष रुचि अग्रवाल ने बताया, “हमारा क्लब समाज सेवा में हमेशा आगे रहता है। अभी कुछ दिन पहले 30 लोगों के लिए नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था और आज 50 महिलाओं को पूजा सामग्री और पहनने के लिए साड़ी दी गई है।”
कार्यक्रम में असिस्टेंट गवर्नर विष्णु खंडेलवाल, अध्यक्ष रुचि अग्रवाल, सचिव वीणा खंडेलवाल और अर्चना खंडेलवाल सहित ग्राम प्रधान भी उपस्थित रहे।



