News

न्याय पंचायत बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर मे अहरौरा डीह बना आल ओवर चैंपियन

0 सीनियर बेसिक उच्च प्राथमिक वर्ग में आल ओवर चैंपियन रहा
अहरौरा, मीरजापुर।
रोशनहर न्याय पंचायत की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को कंपोजिट विद्यालय महमुदपुर में हुआ। प्राथमिक वर्ग में आल ओवर चैंपियन प्राथमिक विद्यालय अहरौरा डीह बना, वही उच्च प्राथमिक वर्ग में आल ओवर चैंपियन सीनियर बेसिक विद्यालय अहरौरा डीह रहा। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी जमालपुर देवमणि पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित करने के पश्चात सौ मीटर यूपीएस वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ कराकर किया।

बीईओ ने बच्चों को अपना आशीष देते हुए कहाकि खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का शारिरिक, मानसिक विकास होता है। इसके साथ ही बच्चों में आपसी प्रेम व भाईचारा का विकास होता है। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अहरौरा डीह का साहिल प्रथम, इसी विद्यालय का शुभम द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में जसवा का चंदन प्रथम, अहरौरा डीह का अंश गुप्ता द्वितीय स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में अहरौरा डीह से तसलीम प्रथम, इसी विद्यालय का आकाश द्वितीय स्थान पर रहा।

 प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में महुली की पायल प्रथम, बिंदपुरवा की अर्चना दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर बिंदपुरवा की अर्चना प्रथम महुली की अंशिका द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में मझवा की अलका प्रथम, इसी विद्यालय की शिवानी दूसरे स्थान पर रही।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मुकेश प्रथम, महमूदपुर का प्रीतम दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में सीनियर बेसिक की कुलदीप यादव प्रथम, मानिकपुर की आशु यादव द्वितीय स्थान पर रहे।

 400 मीटर दौड़ में सीनियर बेसिक विद्यालय से वाजिद प्रथम, महमूदपुर से प्रीतम दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में विधि पांडेय प्रथम, इसी विद्यालय की रिजु यादव द्वितीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में सीनियर बेसिक से विधि पांडेय प्रथम इसी विद्यालय की रिजु यादव द्वितीय स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में सीनियर बेसिक विद्यालय की ऋतिका प्रथम, विधि पांडेय द्वितीय स्थान पर रही।

 लंबी कूद बालक वर्ग में जसवा का चंदन प्रथम प्रथम, महुली का आदित्य द्वितीय स्थान, बालिका वर्ग में महुली की अंशिका प्रथम, महमूदपुर की हर्षिका दूसरे स्थान पर रही। खेल कूद प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में न्याय पंचायत समन्वयक अरविन्द कुमार त्रिपाठी, अब्दुल कयूम, अब्दुल हमीद, चन्द्रमा सिंह, अनिल कुमार, सुनील कुमार,राजन अवस्थी, भरत केशरी, राजेश उपाध्याय, महेन्द्र सोनकर, अनुदेशक रणजीत सिंह, कुसुम लता, राजकुमार अग्रहरि, सुलेखा देवी, अर्चना, प्रियंका सिंह सहित न्याय पंचायत के सभी अध्यापक अध्यापिकाओ का सहयोग रहा। न्याय पंचायत समन्वयक अरविन्द कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को पुरस्कार वितरित करने के पश्चात आभार व्यक्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!