News

रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे सामाजिक संस्थाओं व रक्दाताओ का किया सम्मानित

मीरजापुर।
गुरूवार, 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष में मां विंध्यवासिनी स्व शासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मीरजापुर के एलटी वन में रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रहे सामाजिक संस्थाओं व रक्दाताओ का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार को कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मेडिकल कॉलेज के प्रधानचार्य प्रोफेसर डॉक्टर संजीव कुमार सिंह ने जिला अधिकारी को अंगवस्त्र बुके व मोमेंटो देकर स्वागत किया। साथ ही साथ जिलाधिकारी के हाथों विभिन्न संस्थाओं व रक्तदाताओं का सम्मान किया गया, जिसमे रक्तदान के क्षेत्र में 4 वर्षों से सक्रिय भूमिका व रक्तदान के क्षेत्र में सबसे अधिक रक्तदान कराने वाली संस्था श्री साईं परिवार सेवा संगठन को (प्रथम स्थान) के लिए शुभम गुप्ता व उनकी पूरी टीम को जिलाधिकारी व मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य के हाथों अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र मूमेंट देकर सम्मान किया गया।

 साथ ही साथ बधाई दिया गया आगे भी और भी संस्था इस क्षेत्र में अग्रसर हो। कार्यक्रम का संचालन जनसम्पर्क आधिकारी राम कुमार गुप्ता ने किया। डॉक्टर राजन, डॉक्टर सुनील सिंह तथा डॉक्टर पंकज को अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया गया, जिले में सबसे ज्यादा रक्तदान करवा कर प्रथम स्थान पाने वाले श्री साई परिवार सेवा संगठन के अध्यक्ष शुभम गुप्ता तथा उनकी टीम को द्वितीय स्थान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी तथा तृतीय स्थान पर अमर उजाला फाउन्डेशन के लोग रहे।

 इस वर्ष अडानी पावर, ब्रम्हा कुमारी, बरनवाल सेवा समिति, विंध्य फाउंडेशन, राबिन हुड आर्मी के लोगों ने रक्तदान करवा कर जिले में रक्तदाता संस्थाओं के रूप में सम्नानित हुए। उसके बाद राउंड टेबल, रोटरी क्लब विंध्याचल से सरीश सिंह, भारतीय तैलिक साहु राठौर महासभा मिर्जापुर के अशीष गुप्ता, लिनेश क्लब मिर्जापुर आर्या से वंदना राय, सिम्पल साध, सालनी पाण्डेय, रीना श्रीवास्तव विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन अपेड फाउन्डेशन रक्तदाता की श्रेणी में हर तीन महीने में रक्तदान करने वाले रक्तदाता, गौरांक खंडेलवाल, अनुराग कसेरा, शिवानी साहू, मधु साहू, नैना साहू, सोनल जैन को सम्मानित किया गया।

 साथ ही साथ शुभम् गुप्ता व उनकी टीम को रक्तदान के क्षेत्र में सबसे ज्यादा कैंप का आयोजन बेहतर काम रक्तदाताओ का रक्तदान कराने के लिए (बेस्ट मोटिवेशन अवार्ड) से भी सम्मानित किया गया। उनके साथ राम करण चौधरी, किशन चौरसिया, आनंद देवा, अमित गुप्ता रहे। कार्यक्रम को सफल सुचारू रूप से राम कुमार गुप्ता व माला सिंह को सभी संस्थाओं ने आभार व्यक्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!