0 32 मदो/योजनाओं में मण्डल को ए श्रेणी प्राप्त, बी0 व सी0 श्रेणी वाले अधिकारी अगले माह प्रगति में सुधार लाते हुए ए श्रेणी लाना करे सुनिश्चित: मण्डलायुक्त
मीरजापुर।
मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल बालकृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में मा0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड राजस्व से सम्बन्धित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। समीक्षा में 32 मदो/योजनाओं में मण्डल को ए श्रेणी प्राप्त हुआ हैं।

मण्डलायुक्त ने बी0 व सी0 श्रेणी प्राप्त करने वाले अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अगली बैठक में ए श्रेणी लाने का निर्देश दिया। जिन मदो/योजनाओं में ए श्रेणी प्राप्त है यथा- डिजिशक्ति, राइट आफ वे, उत्पन्न राजस्व बनाम लक्ष्य, लो रिस्क भवनों के मानचित्रो की स्वीकृति, हाई रिस्क भावनों के मानचित्रो की स्वीकृति, पेट्रोल पंपों का सत्यापन मुद्रांकन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मंडी आय, मंडी आवक, औषधि विक्रय लाइसेंस, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई औषधि, संकलित नमूना एवं कृत कार्रवाई खाद्य, एनएफएसएईपीडीएस लाभार्थी, अमृत 2, संपत्ति नामांतरण, ट्रेड सर्टिफिकेट जारी करना, एलओआई के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लक्ष्य के सापेक्ष प्रवर्तन कार्यवाही, कृषि भूमि से गैर कृषि भूमि, अधिवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, ई खसरा खरीफ, ई खसरा रवि, एकीकृत आपदा राहत प्रबंधन, जाति प्रमाण पत्र, धारा 89, धारा 98, निर्विवाद उत्तराधिकार, भू आवंटन पट्टा डैशबोर्ड, साल्वेंसी सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, भूतपूर्व सैनिकों हेतु परिचय हेतु आनलाइन सेवाएं ए श्रेणी प्राप्त है।
बैठक में मण्डलायुक्त को अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय मीरजापुर के द्वारा सही जानकारी न दिए जाने पर चेतावनी जारी करने का निर्देश अपर आयुक्त प्रशासन को दिया। बैठक में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान प्रगति सही न होने पर मण्डलायुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि अगली बैठक मे किस लाभार्थी को कितनी किश्त व कितना निर्माण हुआ है सभी की फोटोग्राफ के साथ अगली बैठक में लाना सुनिश्चित करें। मण्डलायुक्त ने मण्डल के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शत प्रतिशत राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित की जाए तथा समय-समय पर प्रवर्तन कार्यवाही भी करें।
तत्पश्चात मण्डलायुक्त द्वारा चकबन्दी विभाग अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमो की समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त ने कहा कि पुराने मुकदमो का अधिक से अधिक निस्तारण करते हुए जिन गांवो में चकबन्दी प्रक्रिया प्रचलित है वहां तेजी से पूर्ण कराए तथा धारा-52 का प्रकाशन कराएं। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन डाॅ विश्राम, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 मीरजापुर अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 भदोही, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 सोनभद्र, अपर जिलाधिकारी भू0/रा0 मीरजापुर देवेन्द्र प्रताप सिंह, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी मीरजापुर अशोक कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल सहित सम्बन्धित मण्डलीय व जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहें।



