मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में विकास भवन, के आडिटोरियम में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विकास खण्डों से आये हुए कृषकों के साथ-साथ कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, विद्युत, सिंचाई सहित कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
उप कृषि निदेशक विकेश कुमार द्वारा किसान दिवस से सम्बन्धित पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया तथा उपस्थित किसानों की समस्याओं के समाधान के बारे में भी बताया गया।
धर्मदेव उपाध्याय, भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) मीरजापुर द्वारा अवगत कराया गया कि अहरौरा बांध नगर पालिका के आवासीय परिसर से लगा हुआ है इस बांध में नगर पालिका द्वारा आराजी नं0 105 ग्राम हिनौता तहसील चुनार जो बांध के रकबे में आता है इस स्थल तक अहरौरा बांध का पानी भरा हुआ है इसी एरिया में नगर पालिका अहरौरा द्वारा कूड़ाखाना, मृत पशु पक्षी, जानवरों का लावारिस लाश भी फेका जाता है बांध का पानी एवं बरसात होने पर इस सम्पूर्ण मलबे का बरसाती पानी एक होकर बांध के जलाशय को प्रदूषित करता है। इसी बांध से नल जल योजना द्वारा पानी लिफ्ट करके कई गांवों को पीने के लिए भेजा जाता है। कृपया इसे साफ कराया जाए।

कंचन सिंह फौजी, भा0कि0यू0, मीरजापुर द्वारा अवगत कराया गया है कि तहसील सदर अन्तर्गत भरूहरा, धौरूपुर व राजपुर के किसानों की जमीन आवास विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहण का लगातार किसानों का विरोध जारी है पिछले किसान दिवस में यह बताया गया कि अधिग्रहण निरस्त हो गया है जबकि विगत सप्ताह में ड्रोन कैमरे के द्वारा सर्वे कराया जा रहा था। अधिग्रहण की प्रक्रिया को निरस्त कर जमीन के क्रय विक्रय पर लगे रोक लगाया जाए। जमालपुर ब्लाक अन्तर्गत गोरखपुर कौवासात सम्पर्क मार्ग पर गाटा संख्या 832 राम अवतार के खेत के पास सड़क पर राजवाहा में पानी निकासी के लिए हृयूम पाइप लगा हुआ है, जिससे बारिश के दिनों में पानी नहीं निकल पाता और सड़क के ऊपर से पानी जाने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है वहाँ पर पुल का निर्माण कराया जाए।
https://youtube.com/shorts/NqZswqs8s7Q?si=6DuRqpfFEeYSSuj6
साथ ही अवगत कराया गया कि ग्रामसभा मिश्र लहौली चैहान बस्ती में जब से जल नल पानी का शुरूआत हुआ है तब से आज तक पानी गांव में नही गया जिसमें गांव के लोग अत्यन्त परेशान व दुःखी है। पिछली बार भी किसान दिवस में अवगत कराया गया था।
श्रीमती धर्मदेवी पत्नी बच्चन बिन्द ग्राम दाढ़ीराम द्वारा अवगत कराया गया है कि तीन वर्ष पहले खम्भा लगाकर खम्भे में तार के क्रास लगाया गया है। जिससे किसान दिवस पर कई बाद पत्र दिया जा रहा है। कोई कार्य नहीं कराया गया है।
सत्य नरायन प्रजापति, भारतीय किसान यूनियन ब्लाक पहाड़ी द्वारा अवगत कराया गया कि सिद्धी ग्राम से एक रोड खुटहाँ साहू में गया है यह सिद्धी का रोड सन 2005 में जिला पंचायत द्वारा बनाई गयी थी दो बार पेन्ट भी हो चुका है मगर आज तक पटरी नहीं बन पाया है। इस रोड से 20 गांव का आपसी है पटरी नहीं होने के कारण कभी हादसा हो सकता है। दिलीप कुमार सिंह कृषक द्वारा बताया गया कि ग्राम सभा बड़भुईली में आंगनबाड़ी केन्द्र बन जाने के बार भी आंगनबाड़ी कर्मिओं द्वारा पंचायत भवन पंचायत सचिवालय में चलाया जा रहा है। जिसके कारण पंचायत कार्य करने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
तेजबली कृषक ग्राम भोपति चुनार द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थी के खेत पर सिंचाई हेतु बोरिंग करवाये है लाईन मैन के द्वारा सर्वे क्रिया के पश्चात कनेक्शन हेतु जो इस्टीमेट विभाग द्वारा किया गया उसी के आधार पर विभाग द्वारा पुरा समान प्राप्त हुआ तथा विभागीय कर्मचारियों द्वारा पोल ट्रान्सफार्मर का कार्य किया गया। किन्तु कुछ कार्य तार व कनेक्शन का कार्य पूरा नहीं किया गया।
बैठक में परियोजना निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, ए0आर0 कोआपरेटिव, अग्रणी जिला प्रबन्धक व अन्य विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।



