मीरजापुर।
जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के तत्वावधान में स्वामी विवेकानन्द सभागार, मुख्य चिकित्साधिकारी मीरजापुर में दिनांक 17.10. 2025 के सभागार में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर कार्यक्रम माननीय अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव विनय आर्या की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव ने किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मीरजापुर के अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण आम जनमानस को चिड़चिड़ापन हो जाता है। मानसिक स्वास्थ्य की गिरावट बढ़ता जा रहा है। आपस में बात करें जिससे मन हल्का हो जाता है, तनाव, डिप्रेशन ० से शुरू होता है 100 तक पहुँच जाता है। नींद न आना, मानसिक बिमारी का भी लक्षण है। बच्चो में माता पिता को चाहिए कि अपने बच्चो को भी समय दे, तनाव एवं जीवन में निराशा नही होना चाहिए। बच्चो के जीवन के लिए कुछ ऐसा कर दें जीवन में तनाव न रहे।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० सी०एल० वर्मा ने बताया कि चिन्ता किसी चीज के लिए बिल्कुल न करें अपने सफलता पर ही कार्य करें। इससे मानसिक तनाव नहीं बढ़ता है। डॉ० मुकेश प्रसाद ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य अगर ठीक नहीं है उसको छुपाना नहीं चाहिए समय हेतु यदि काउन्सिलिंग हो जाय, तो दुर्घटना से बचाया जा सकता है। आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य ठीक होना बहुत जरूरी होता है तथा कार्यक्रम में समस्त स्टाफ तथा पी०एल०बी० जय प्रकाश सरोज उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहयोग किया।



