News

एडिशनल एसपी ने अहरौरा थाने में चोरी की किया खुलासा; चोरी की गई कई सामान के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

अहरौरा, मीरजापुर। 23 सितंबर को वादी ओम प्रकाश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी कन्हईपुर थाना अहरौरा ने अपने निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर चोरी हो जाने के संम्बन्ध में तहरीर दी थी। जिसके के आधार पर थाना अहरौरा पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की कार्यवाही प्रारम्भ की गयी।

17 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक सदानन्द सिंह मय उपनिरीक्षक मुनिराम यादव व उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह मय टीम मुखबिर की सूचना पर थाना अहरौरा क्षेत्र के घाटमपुर में खेत में बने कमरे से तीन शातिर चोर लवकुश पटेल पुत्र राजधन पटेल (21) वर्ष निवासी ग्राम मोहरपुर, अमरजीत सिंह (21) वर्ष पुत्र निगम सिंह निवासी ग्राम मोहरपुर, रिंकू उर्फ पतालू पटेल पुत्र कमला सिंह (22) वर्ष निवासी ग्राम घाटमपुर थाना अहरौरा मीरजापुर को गिरफ्तार कर धारा 305(ए), 331(4), 317(2) बीएनएस में जेल भेज दिया गया।

 उसके निशानदेही पर ब्लूटूथ (MAK POWER 30 पीस), डाटा केबल-(MAK POWER 65-W TYPE C केबल 57 पीस), 3 सिलिंग फैन (कम्पनी MAKE POWER), 1 सिलाई मशीन (NOVEL), स्टील का टावल स्टैण्ड 4 पीस, स्टील साबुन स्टैण्ड 4 पीस, स्टील सावर सेट 1 पीस, स्टील तौलिया स्टैण्ड 2 पीस, स्टील टोटी 1 पीस, कार्नर प्लास्टिक स्टैण्ड (3 पीस का सेट), हैण्ड वास बाक्स प्लास्टिक का 2 पीस, 1 इन्वर्टर (LUMINOUS ECO WATT NEO 950), 1 बैटरी (LUMNIOUS 220 AH), 1 सोलर पैनल 2×5 फिट TOPSUN ENERGY LTD MODEL NO.TEL (1000W) सहित 7100 रु0 नगद (बिक्री का) बरामद किया गया।

पूछताछ में चोरों ने बताया कि 14 सितंबर को ग्राम कन्हईपुर में निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर हम लोगो द्वारा ही घर के सारे सामानों की चोरी की थी। सारा सामान को हम लोग वाराणसी ले जाकर बेचने के फिराक में थे की आप द्वारा हम लोगो को पकड़ लिया गया।

 नक्सल एडिशनल एसपी मनीष कुमार मिश्रा ने अहरौरा थाना मे चोरी की खुलासा करते हुए बताया कि अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमरजीत सिंह का आपराधिक देखे तो मु0अ0सं0-86/25 धारा 305 (क), 331(4), 317 (2) बीएनएस थाना अहरौरा मीरजापुर है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!