News

धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

चुनार, मीरजापुर।
विंध्य गुरुकुल कॉलेज एवं विंध्य गुरुकुल कॉलेज आफ फार्मेसी मे शनिवार को धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य सरकार के मंत्री स्टांप एवं शुल्क पंजीयन स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने उद्बोधन में छात्रों को स्वदेशी अपनाने एवं स्वदेशी के जरिए देश की आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का संदेश दिया।

 महाविद्यालय की प्रबंधक अंजू जायसवाल ने अपने संबोधन में छात्राओं को दीपावली के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ाने का आशीर्वाद दिया। महाविद्यालय के उप्राचार्य डॉ आशीष मिश्र ने अपने संबोधन में धनवंतरी भगवान के जयंती छात्र छात्राओं के सदा निरोग एवं स्वस्थ रहते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

 रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीएससी एग्रीकल्चर के छात्राएं रही द्वितीय स्थान पर डी फार्मा के के छात्राएं एवं तृतीय स्थान पर बीसीए विभाग को प्राप्त हुआ इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!