News

पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को नमन कर दी गयी श्रद्धाजंलि

मीरजापुर।
अपने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में “पुलिस स्मृति दिवस” का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। सोमवार, 21 अक्टूबर 2025 को पुलिस लाइन मीरजापुर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।

इस मौके पर “आर.पी.सिंह” पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचंल परिक्षेत्र मीरजापुर व “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर सहित अन्य पुलिस एवं पीएसी के अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा शहीद हुए जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं शहीद हुए पुलिस जवानों की आत्मिक शांति के लिए गार्द द्वारा सलामी देते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है, जो अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ वहन करते हुये शहीद हो गये। इस मौके पर सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण व अन्य पुलिस एवं पीएसी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!