News

जिलाधिकारी ने अधिकारियो संग जूम मीटिंग कर संचारी रोग अभियान के बाबत दिये आवश्यक निर्देश

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में संचारी रोग अभियान की बैठक जूम एप के माध्यम से की गई। बैठक में बताया गया कि 13 यूनिट (ब्लाक शहरी) का यूनिसेफ द्वारा 550 घरों का सर्वे किया गया। पंचायती राज विभाग का कार्य राज्य औसत से अच्छा रहा।

 जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शिक्षा विभाग स्कूली बच्चों को संचारी रोगों से बचाव व जागरूक करने हेतु सुबह के प्रार्थना के जानकारी प्रदान करे तथा स्कूल में नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, खेलकूद, निबंध, पोस्टर आदि कार्यक्रम कर बच्चों को संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूक किया जाए हाथ धोने की प्रक्रिया को बताया जाए।

 पंचायती राज विभाग को गांव में जिनके पास शौचालय न हो, उनको शौचालय बनवाने हेतु निर्देशित किया गया। गांव में सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई एवं हमेशा क्रियाशील बनाया जाए ताकि किसी भी हालत में किसी को शौचालय हेतु बाहर न जाना पड़े।

उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ती क्षेत्र भ्रमण को बढ़ाएं। साथ ही क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुपोषित बच्चों की लाइन लिस्ट तैयार करें। उन्हें एन0आर0सी0 को संदर्भित करें कुपोषण से बचाव हेतु लोगों को जागरूक करें। पोषाहार का वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही क्या खाने पीने से कुपोषण से बचा जा सकता है, के बारे में भी जानकारी प्रदान करें।

 गर्भवती माताओं में जिनका हीमोग्लोबिन 7 या 8/9 से भी काम हो, उन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उनको पोषाहार अवश्य प्रदान करने उनके खान-पान के विषय में जागरूक करें। साथ ही उनका फालो अप लेते रहें गांव व शहर में कहीं भी यदि जल जमाव हो, तो उसे हटाया जाए, मिट्टी की भराई की जाए। यदि जल जमाव हटाने योग्य ना हो, तो वहां एंटी लारवा का छिड़काव अवश्य किया जाए एवं साइन बोर्ड बनाकर छिड़काव की तिथियां अंकित की जाए। साथ ही अगला छिड़काव तिथि अंकित किया जाए।

 उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को कछंवा, राजगढ़ एवं मड़िहान ब्लाक में उपलब्धि सुधार हेतु निर्देशित किया। एंटी लारवा विभाग को कछंवा, विजयपुर, राजगढ, मड़िहान का कार्य सहायक विकास अधिकारी कृषि द्वारा और अच्छा करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी नगर पालिका/पंचायत के अधिशासी अधिकारी को जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहाकि नालियों की सफाई, कूड़ा कलेक्शन एवं उठान, निस्तारण्, वाटर सप्लाई का लिकेज कार्य अच्छे ढंग किया जाए किसी भी हालत में अशु

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!