अहरौरा, मीरजापुर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक जमालपुर के खंड कार्यवाह सत्येंद्र के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पतवरिया गांव सेवा बस्ती में दीपावली की खुशियां जरूरतमंदो संग मनाई। कार्यकर्ताओं ने दीपावली पर अनूठी पहल करते हुए जरूरतमंद गरीब बस्तियों में पहुंचकर मिठाई, दिया बाती तेल व पूजन सामग्री वितरित की। पतवरिया गांव सेवा बस्ती में पहुंचे आरएसएस के कार्यकर्ताओं को देख झुग्गी-झोपड़ियां में रहने वाले अभावग्रस्त परिवारों के लोगों के चेहरों पर खुशी छलक पड़ी।इस दौरान दीपावली का सांस्कृतिक संदेश भी दिया।

जमालपुर खंड कार्यवाह सत्येंद्र सिंह ने बताया कि यह पहल केवल उपहार वितरण तक सीमित नहीं थी, बल्कि उद्देश्य था बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराना है। उन्होंने दीपावली का आध्यात्मिक महत्व समझाते हुए कहाकि यह अंधकार से प्रकाश और असत्य से सत्य की विजय का प्रतीक पर्व है। उन्होंने रामायण के प्रसंगों के माध्यम से बच्चों को बताया कि भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर नगरवासियों ने दीप जलाकर स्वागत किया था, यही परंपरा दीपावली के रूप में आज भी जीवित है।
आरएसएस कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीपावली का असली आनंद तब है जब किसी के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके। उपहार पाकर बच्चों ने खुशी जाहिर की और कहा कि आज उन्हें भी सच्ची दीपावली का आनंद मिला। इस शुभ अवसर पर जितेंद्र, कुलदीप, अखिलेश, अजय, संतोष के साथ अन्य लोग रहे।



