News

एसडीएम ने बेचूवीर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

अहरौरा, मीरजापुर।

 तीन दिवसीय ऐतिहासिक बेचूबीर मेला का चुनार उपजिलाधिकारी राजेश वर्मा ने मंगलवार को मेला स्थल का तैयारियों का जायजा लिए। उन्होंने नगर पालिका अहरौरा और नगर पालिका चुनार के अधिशासी अधिकारी के साफ-सफाई पेयजल कराने का निर्देश दिए।

 बेचूवीर का मेला 31 अक्टूबर से शुरु हो रहा है। तीन दिवसीय मेले की तैयारी को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। उप जिलाधिकारी राजेश वर्मा द्वारा संबंधित अधिकारियों को मेले के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर लेने के निर्देश दिए। बेचूवीर धाम बरही के पास है।

 एसडीएम ने यातायात के लिए रास्ते की साफ सफाई, पेयजल व प्रकाश सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिए। उन्होंने भक्सी नदी में अत्यधिक पानी होने के वजह से बगल के खेत में स्नान करने के लिए निर्देशित किया।

 वहीं वस्त्र बदलने के लिए स्थान एवं प्रकाश की व्यवस्था दुरूस्त करने की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद अहरौरा और चुनार के अधिशासी अधिकारी को दी। इसके अलावा मेले में अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी जिला पंचायत को सौंपा गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना अध्यक्ष अहरौरा सदानंद सिंह दी।

इस दौरान मड़िहान सीओ मुनेंद्र पाल सिंह, चुनार तहसीलदार इवेंद्र कुमार, नायब तहसील दार संजय सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह, मेला आयोजक रोशन लाल यादव, जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय सहित कानूनगो, लेखपाल दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!