News

उमेश पहलवान ने अपने नाम की 51 हजार की कुश्ती

चुनार, मीरजापुर।

परम्परागत रूप से गोवर्धन पूजा के दिन बहरामगंज मुहल्ले में स्थित बामन भगवान् मन्दिर परिसर में होता चला आ रहा कुश्ती दंगल का आयोजन वुद्धवार को किया गया।

दंगल प्रतियोगिता में क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा वाराणसी, चन्दौली, संत रविदास नगर, जौनपुर, सोनभद्र व मीरजापुर के पहलवानों ने अपने अपने कलाओं का प्रदर्शन किया। सर्वाधिक कुश्ती दंगल 51000/- रुपये की उमेश पहलवान ने अपने नाम किया।

दंगल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका टीपू यादव व सुदर्शन ने निर्वाध रुप से बखूबी निभाया।तत्पश्चात विरहा के आयोजन में गायक बबलू बावरा व रामधनी यादव के बीच जोरदार मुकाबला हुआ।

इस दौरान राजकुमार गुप्ता उर्फ राजू गुप्ता, लल्लू राम विंद, रामविलास विंद, धर्मू यादव, श्यामधर यादव, राममूरत यादव, तेजू यादव, अशोक पाल, विक्की जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता उर्फ नखडू, हीरा लाल बिंद, रामप्रसाद उर्फ बिल्लू बिंद, मनोज साहनी , शिवम जायसवाल, लल्लू यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!